bell-icon-header
मुरादाबाद

UP Politics News: भाजपा राष्ट्रीय महासचिव बोले- यूपी की कानून व्यवस्था सबसे बेहतर, कर दी ये भविष्यवाणी

UP Politics News In Hindi: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था है। इसी के चलते अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में कुंदरकी विधानसभा उप चुनाव भाजपा ही जीतेगी।

मुरादाबादSep 20, 2024 / 09:23 pm

Mohd Danish

UP Politics News: भाजपा राष्ट्रीय महासचिव बोले- यूपी की कानून व्यवस्था सबसे बेहतर।

UP Politics News In Hindi: मुरादाबाद में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में देश की अच्छी कानून व्यवस्था है। यहां अपराधियों के खिलाफ त्वरित और ठोस ढंग से कार्रवाई होती है। इसी कारण माफिया गिरोहों पर लगाम लगी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दिल्ली रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर आधारित एक सेमिनार में भाग लेने आए थे।
यह भी पढ़ें

यूपी में तेज बारिश के साथ फिर बदलेगा मौसम, धीरे-धीरे कम हो जाएगा बारिश, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

यहां प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने दावा किया कि भाजपा कुंदरकी उपचुनाव अवश्य जीतेंगी। इसका आंकलन करने के लिए वह कुंदरकी क्षेत्र में गए थे। उप चुनाव में जनता को सिर्फ सपा के डरावने शासन की याद दिलाने की जरूरत है। पहले सपा शासन में यह प्रदेश दंगा प्रदेश माना चाहता था। सौ से अधिक दंगे हुए थे। बहन बेटियों का रोड पर चलना मुश्किल हो गया था। योगी राज आने पर अपराधी जेल में हैं।

Hindi News / Moradabad / UP Politics News: भाजपा राष्ट्रीय महासचिव बोले- यूपी की कानून व्यवस्था सबसे बेहतर, कर दी ये भविष्यवाणी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.