bell-icon-header
मुरादाबाद

CAA के खिलाफ मुरादाबाद में ईदगाह मैदान को बना दिया शाहीन बाग़, देखें वीडियो

Highlights -धारा 144 को तोड़ते हुए ईदगाह पहुंचे हजारों लोग -महिलाओं के साथ पुरुष भी CAA के खिलाफ दे रहे धरना -ईदगाह मैदान में एकाएक लोगों के जुटने से छूते प्रशासन के पसीने -आज भारत बंद का कई संगठनों ने किया था आह्वान

मुरादाबादJan 29, 2020 / 03:04 pm

jai prakash

मुरादाबाद: नागरिकता संशोधन कानून(CAA) के विरोध में देश में हर जगह विरोध प्रदर्शन अभी शांत नहीं हुआ है। वहीँ दिल्ली के शाहीन बाग़ (Shaheen Bag) की तर्ज पर अब अलग-अलग शहरों से इस कानून के विरोध में महिलाएं (muslim Women) आगे आ रहीं हैं। पड़ोसी जिले संभल (Moradabad) के बाद आज बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने ईदगाह मैदान में CAA के खिलाफ आन्दोलन (Protest) शुरू कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद और एडीएम प्रशासन लक्ष्मी शंकर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं और धरने पर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Video: पार्टनर ने कारोबारी के अकाउंट से ऑनलाइन की शॉपिंग, बिल आने पर ठगी का हुआ खुलासा

इसलिए चुना ईदगाह का मैदान
शहर के थाना गलशहीद क्षेत्र के ईदगाह में सैकड़ों महिला पुरुष CAA व NRC के विरोध में धरने पर बैठ गये हैं। सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद व ADM E लक्ष्मी शंकर मौके पर पहुंचकर लोगो को समझा रहे हैं। धरना दे रहे लोग हाथों में आज़ादी की मांग वाली तख्तियां लिये हुये हैं। मुरादाबाद (Moradabad) में धारा 144 लागू है, इसी कारण CAA के विरोध के लियें ईदगाह के मैदान को चुना गया है। न सिर्फ इस थाना क्षेत्र की बल्कि कई और थाना क्षेत्रों से मुस्लिम महिलायें और बच्चे हाथों में NO CAA NO NRC के बैनर लिए ईदगाह मैदान में पहुंच रहे हैं।

Bijnor: सीएए हिंसा में गिरफ्तार दो युवकों को मिली जमानत, कोर्ट ने पुलिस की FIR पर उठाए सवाल

बन गया चुनौती
यहां बता दें कि अभी सोमवार को भी कटघर थाना क्षेत्र के करुला में कुछ मुस्लिम महिलाओं ने विरोध शुरू किया था। जिसे पुलिस ने खत्म करवा दिया था। लेकिन आज भारत बंद के आह्वान के बीच ईदगाह मैदान में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जुटना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

Hindi News / Moradabad / CAA के खिलाफ मुरादाबाद में ईदगाह मैदान को बना दिया शाहीन बाग़, देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.