bell-icon-header
मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी गलन, IMD का अलर्ट, अगले 48 घंटे में हो सकते हैं बड़े बदलाव

UP Weather Today: पहाड़ों पर चल रहीं बर्फीली हवाओं से यूपी के शहरों में सर्दी लौट आई है। सीजन की सबसे सर्द रात रविवार को महसूस हुई। वहीं प्रदूषण भी कम नहीं हो रहा है। साथ ही IMD का अलर्ट भी आ गया है।

मुरादाबादDec 11, 2023 / 08:11 am

Mohd Danish

यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है।

UP weather news Today In Hindi: पश्चिमी बर्फीली हवाओं से सर्दी फिर लौट आई है। इन तेज हवाओं ने रात का पारा गिरा दिया। इस साल की सबसे सर्द रात रविवार की रही। न्यूनतम पारा 11 डिग्री रहा। दिन के तापमान में भी कमी आई। IMD के अनुसार अगले 48 घंटों तक पश्चिमी हवाएं चलती रहेंगी। दिन में आसमान साफ रहेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है। शनिवार शाम से पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इन हवाओं में अभी रफ्तार नहीं है। बावजूद हवाएं बर्फीली हैं। जिसका असर तापमान पर पड़ा है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री से गिरकर 24.8 डिग्री हो गया। रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस हो गया।
पश्चिमी विक्षोभ इस बार कम आए
सीजन में पश्चिमी विक्षोभ इस बार कम आए हैं। जो आए भी वह कमजोर हैं। मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार अभी एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ आना है।
कोहरा करेगा लोगों को परेशान
रेगिस्तानी और हिमालयीय क्षेत्रों से आ रही शुष्क ठंडी हवाओं की गति बढ़ने से आगामी 2-3 दिनों के दौरान दिन के अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की मामूली गिरावट आने की संभावना है। साथ ही वायुमंडलीय आर्द्रता घटने और 20-22 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज सतही पछुआ हवाओं के प्रभाव से कोहरे का घनत्व घटा है। सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है।
धूल-धुएं संग चली उत्तर पश्चिमी हवाएं
पश्चिमी हवाएं चलने के कारण कई शहरों में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। वेस्ट यूपी में शहरों में सुबह और शाम को हवा अधिक प्रदूषित हो रही है। वहीं पूर्वी यूपी के भी कई शहर प्रदूषण की चपेट में हैं। धूल-धुएं की मात्रा अधिक होने और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड की मात्रा अधिक होने से हवा खतरनाक होती जा रही है। मॉर्निंग वॉकर्स को सलाह दी गई है कि वे सुबह या देर शाम अनावश्यक रूप से बाहर न टहलें। सबसे अधिक एक्यूआई 274 मेरठ में दर्ज किया गया है।

Hindi News / Moradabad / उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी गलन, IMD का अलर्ट, अगले 48 घंटे में हो सकते हैं बड़े बदलाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.