bell-icon-header
मुरादाबाद

UP Weather Today: नौतपा में सूर्यदेव की तपिश से लोगों का हाल बेहाल, जानिए यूपी के मौसम का हाल

UP Weather Today Update: मई का महीना खत्‍म होने वाला और जून शुरू होने वाला है। ऐसे में गर्मी का पारा रिकॉर्ड ऊपर जा रहा है। नतीजा लोग गर्मी बेहाल दिख रहे हैं।

मुरादाबादMay 30, 2024 / 12:38 pm

Mohd Danish

UP Weather Today Update

UP Weather Today: जून के आने से पहले गर्मी ने अपने तेवर दिखाकर लोगों की हालत खराब कर दी है। जैसे-जैसे जून का महीना नजदीक आ रहा है, यूपी का तापमान भी ऊपर चढ़ने लगा। नतीजा गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया। चढ़ते पारे के सहारे गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।
मुरादाबाद में ज्येष्ठ मास के नौतपा में तप रहे जिले में सूरज ने बुधवार को भी जमकर आग बरसाई। दिन और रात तपने से शहरवासी परेशान रहे। न घर और न बाहर चैन मिला। पशु-पक्षी भी व्याकुल रहे। दिन का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य तापमान से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
रात का तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य तापमान से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था। शाम को आंधी आने और बादल छाने से शहरवासियों को कुछ राहत मिली। 62 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।
30 वर्षों का रिकार्ड टूट गया था। रात भी करवटें बदलते हुई कटी थी। बुधवार को सुबह से सूरज ने आंखें तरेरी। सुबह 10 बजे ही धूप असहनीय हो उठी थी। दोपहर एक से तीन बजे के मध्य सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकले। धूप में बाहर निकलने पर त्वचा झुलस उठी।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए गुरुवार व शुक्रवार को आगरा में लू चलने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार-पांच दिनों में प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र पुरवा हवाओं की सक्रियता बढ़ने से बादलों की आवाजाही होगी। इससे कहीं-कहीं वर्षा की संभावना के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा।

संबंधित विषय:

Hindi News / Moradabad / UP Weather Today: नौतपा में सूर्यदेव की तपिश से लोगों का हाल बेहाल, जानिए यूपी के मौसम का हाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.