bell-icon-header
ऐप वर्ल्ड

Elon Musk ने बताया Twitter के जल्द लॉन्च होने वाले फीचर के बारे में, फाउंडर Jack Dorsey ने कहा – बहुत बढ़िया

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नए फीचर के बारे में जानकारी दी। इस पर ट्विटर के फाउंडर जैक डोर्सी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Dec 10, 2022 / 06:14 pm

Tanay Mishra

Jack Dorsey throws shade at Elon Musk

दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) खरीदते ही इस पर अपनी एक्टिविटी भी बढ़ा दी है। एलन ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते है। कंपनी और इसके वर्क कल्चर में कई बदलाव तो एलन ने किए ही हैं, इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर ऐप में कई बदलाव भी करने शुरू कर दिए है। इनमें से सब्सक्रिप्शन बेस्ड ब्लू चेकमार्क सर्विस भी एक है, जिसके लिए 8 डॉलर प्रति महीने का चार्ज लगता है। इसके अलावा भी ट्विटर पर कई नए फीचर्स लाने की एलन की पूरी तैयारी है। इन्हीं में से एक फीचर की एलन ने हाल ही में जानकारी दी है।


क्या है यह नया फीचर?

एलन ने एक ट्विटर यूज़र के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए इस नए फीचर की जानकारी दी। एलन ने बताया कि ट्विटर पर जल्द ही नए फीचर के तहत ट्वीट्स का व्यू काउंट देखा जा सकेगा। यह व्यू काउंट उसी तरह होगा जिस तरह ट्विटर पर वीडियोज़ का व्यू काउंट देखा जा सकता है। एलन ने बताया कि यह फीचर अगले कुछ हफ्तों में शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही एलन ने यह भी कहा कि ट्विटर लोगो की सोच से कही ज़्यादा अलाइव है।

https://twitter.com/elonmusk/status/1601112753271209985?ref_src=twsrc%5Etfw


यह भी पढ़ें

Twitter कर रहा है नए सॉफ्टवेयर अपडेट पर काम, पता चलेगा आपके अकाउंट का सही स्टेटस, Elon Musk ने दी जानकारी

ट्विटर फाउंडर की प्रतिक्रिया

एलन द्वारा ट्विटर के इस नए फीचर की जानकारी देने पर जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जैक ट्विटर के फॉउंडर है और लंबे समय तक ट्विटर के सीईओ भी रह चुके है। जैक ने एलन के रिप्लाई पर रिप्लाई करते हुए इस फीचर को बहुत बढ़िया बताया। साथ ही जैक ने इस फीचर के बारे में यह भी कहा कि इससे ट्विटर का मीट्रिक भी बेहतर होगा।

https://twitter.com/jack/status/1601114610488446976?ref_src=twsrc%5Etfw

यह भी पढ़ें

Jersey Explosion: फ्लैट्स में धमाका, एक की मौत और कई लापता

Hindi News / Gadgets / Apps / Elon Musk ने बताया Twitter के जल्द लॉन्च होने वाले फीचर के बारे में, फाउंडर Jack Dorsey ने कहा – बहुत बढ़िया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.