scriptUtkal Day : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने ओडिशा के लोगों को दी शुभकामनाएं | Utkal Day : President Ram Nath Kovind and PM Modi greet people of Odisha | Patrika News
विविध भारत

Utkal Day : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने ओडिशा के लोगों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने उत्कल दिवस पर ओडिशा के निरंतर विकास की कामना की।

Apr 01, 2021 / 10:41 am

Dhirendra

Pm modi

पीएम मोदी ने उत्कल दिवस पर ओडिशा के लोगों को बधाई दी।

नई दिल्ली। उत्कल दिवस ( Utkal Day ) के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के लोगों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने ट्विट में लिखा है कि मैं ओडिशा की अनूठी संस्कृति को नमन करता हूं। ओडिशा के लोगों ने भारत की प्रगति में बहुत योगदान दिया है। उन्होंने राज्य के लोगों की खुशी और अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की है। पीएम ने कहा कि ओडिश विकास की राह पर आगे बढ़े यही मेरी कामना है।
https://twitter.com/narendramodi/status/1377450600179372038?ref_src=twsrc%5Etfw
स्वामीगलु के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा

वहीं पीएम मोदी ने परम पावन डॉ. श्रीश्री श्री शिवकुमार स्वामीगलु को उनकी जयंती पर नमन किया है। पीएम मोदी ने ट्विट कर कहा है कि समाज की सेवा और गरीबों की देखभाल के स्वामीगलु के अनगिनत प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा। साथ ही सभी को उनके नेक विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1377451533575462921?ref_src=twsrc%5Etfw
ओडिशा की समृद्ध विरासत पर देश को गर्व

वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्कल दिवस पर ओडिशा के लोगों को बधाई देते हुए कहा है कि मानवता को प्रेम और शांति का शाश्वत संदेश देने वाली इस भूमि की अद्वितीय सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य, वास्तुकला, हस्तकला तथा नृत्य कला पर देश को गर्व है। इसके साथ ही उन्होंने ओडिशा के निरंतर विकास के लिए भी शुभकामनाएं दी हैं।

Hindi News/ Miscellenous India / Utkal Day : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने ओडिशा के लोगों को दी शुभकामनाएं

ट्रेंडिंग वीडियो