1200 श्रमिकों को किया रवाना दिल्ली सरकार की तरफ से जानकारी दी गई कि दिल्ली से अपने मूल प्रदेश जाने के इच्छुक प्रवासियों की सूचना सभी प्रदेशों को दे दी है। अभी तक कई राज्यों की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने बताया कि शुक्रवार को लॉकडाउन में फंसे बिहार के करीब 1200 श्रमिकों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लेकर विशेष ट्रेन मुजफ्फरपुर बिहार के लिए रवाना हो गई। शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने बिहार के रहने वाले करीब 1200 प्रवासियों को नई दिल्ली रेलवे जंक्शन से रवाना किया है।
मेडिकल और स्क्रीनिंग के बाद मिले खाने के पैकेट पहले चरण में सरकार ने रैन बसेरों में रह रहे प्रवासियों को घर भेज रही है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बिहार के लिए दोपहर 3 बजे ट्रेन रवाना हुई। इससे पहले दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर स्थित रैन बसेरों में रहने वाले प्रवासियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने के लिए सरकार की तरफ से पुख्ता और सुरक्षित इंतजाम किए गए थे। रैन बसेरों में रहने वाले प्रवासियों को रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया। सभी प्रवासियों का गुरुवार को मेडिकल और स्क्रीनिंग कराया गया था। जिस के बाद उनको मेडिकल सर्टिफिकेट, टिकट और रास्ते में दो बार खाने के पैकेट दिए गए।