bell-icon-header
विविध भारत

झारखंड: भगदड़ से 11 कांवडिए मरे, लाठीचार्ज के कारण हुआ हादसा

भगदड़ का कारण कांवडियों की ज्यादा भीड़ होना, हादसा सुबह 5.45 पर हुआ

Aug 10, 2015 / 01:14 pm

Anil Kumar

Deoghar Temple stampede

रांची। झारखंड के देवघर शिव मंदिर में सोमवार सुबह भगदड़ के चलते 11 कावडियों की मौत हो गई और 50 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। सावन का दूसरा सो मवार होने के कारण मंदिर में काफी भीड़ थी और कावडिए भी बड़ी संख्या में जल चढ़ाने के लिए आए हुए थे। हादसा सुबह करीब पौने छह बजे हुआ।

डेढ़ लाख लोग दर्शन के लिए आए
देवघर के डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार ने बताया कि कावडिए जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे हुए थे। इसी दौरान आगे जाने की होड़ में मंदिर से करीब तीन कि लोमीटर दूर भगदड़ मच गई। 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। करीब डेढ़ लाख लोग दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे और लगभग 10 किलोमीटर लंबी लाइन लगी थी।

Hindi News / Miscellenous India / झारखंड: भगदड़ से 11 कांवडिए मरे, लाठीचार्ज के कारण हुआ हादसा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.