bell-icon-header
विविध भारत

झारखंड में लगा एक हफ्ते का लॉकडाउन, इन चीजों की रहेगी पांबदी

सीएम हेमंत सोरेन ने 7 दिनों के लिए प्रदेश में लॉकडाउन लगानी घोषणा की है। सीएम ने कहा झारखंड में ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ के नाम से 22 अप्रैल से एक सप्ताह का लॉकडाउन किया जाएगा।

Apr 20, 2021 / 04:30 pm

Shaitan Prajapat

lockdown

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया हैं दिल्ली की तर्ज पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मंगलवार को बड़ा फैसला किया है। सीएम हेमंत सोरेन ने 7 दिनों के लिए प्रदेश में लॉकडाउन लगानी घोषणा की है। हेमंत सोरेन ने कहा झारखंड में ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ के नाम से 22 अप्रैल से एक सप्ताह का लॉकडाउन किया जाएगा। इधर लॉकडाउन पर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में शामिल कांग्रेस नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। एक धड़ा लाॅकडाउन लागू होने पर संतोष जता रहा है, तो प्रदेश अध्‍यक्ष रामेश्वर उरांव कोरोना वायरस से बचने के लिए अब भी बीच का रास्ता ढूंढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें

Delhi Lockdown: कैब-मेट्रो, होम डिलिवरी से दुकान तक, जानिए क्या खुला रहेगा और कहां पर छूट मिलेगी


आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी
झारखंड में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर यह फैसला लिया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को लेकर कुछ रियायतें भी दी गयी हैं। मुख्यमंत्री ने 22 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे से 29 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की घोषणा की है। लॉकडाउन के दौरान कुछ चीजों की छूट दी गई है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिन श्रद्धालुओं के भीड़ की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा, खदान, खेती और निर्माणाधीन से जुड़ी गतिविधियां भी जारी रहेंगी।

यह भी पढ़ें

गुड न्यूज! वैक्सीन के कच्चे माल पर रोक हटा सकता है अमेरिका, कहा- समझते हैं भारत की जरूरत


बेकाबू कोरोना की रफ्तार
आपको बता दें कि झारखंड में कोरोना वायरस की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। सोमवार को प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 50 और लोगों की मौत हो गई है। इस प्रकार राज्य में संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1456 तक पहुंच गई। इसी अवधि में संक्रमण के 3992 नए मामले सामने आए। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 162945 हो गई। रांची में जहां 1073 नए लोग कोविड-19 से संक्रमित सामने आए है। वहीं पूर्वी सिंहभूम में 676, कोडरमा 287 तथा धनबाद में 174 लोग इस वायरस से संक्रमित मिले। इसी प्रकार अकेले राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों में जहां 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं पूर्वी सिंहभूम में 17, गोड्डा में चार तथा दुमका, गढ़वा, गुमला, खूंटी, पलामू एवं रामगढ़ में दो-दो लोगों की मौत हो गई।

Hindi News / Miscellenous India / झारखंड में लगा एक हफ्ते का लॉकडाउन, इन चीजों की रहेगी पांबदी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.