scriptजम्मू-कश्मीर में बकरीद पर ऊंट और गाय की कुर्बानी पर प्रतिबंध, सरकार ने जारी किए आदेश | Eid-ul-Adha 2021: Jammu Kashmir Govt Ban On Slaughter Camel And Cow On Bakrid | Patrika News
विविध भारत

जम्मू-कश्मीर में बकरीद पर ऊंट और गाय की कुर्बानी पर प्रतिबंध, सरकार ने जारी किए आदेश

Eid-ul-Adha 2021: जम्मू-कश्मीर सरकार ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें बकरीद (ईद-उल-अजगहा) के मौके पर गायों, बछड़ों और ऊंटों की कुर्बानी पर रोक लगाई गई है।

Jul 16, 2021 / 04:10 pm

Anil Kumar

bakrid.jpg

Eid-ul-Adha 2021: Jammu Kashmir Govt Ban On Slaughter Camel And Cow On Bakrid

श्रीनगर। मुसलमानों के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक बकरीद ( Eid-ul-Adha 2021) को लेकर बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, बकरीद में इस साल मुसलमान गाय और ऊंट की कुर्बानी नहीं कर पाएंगे। जम्मू-कश्मीर सरकार ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें बकरीद के मौके पर गायों, बछड़ों और ऊंटों की कुर्बानी पर रोक लगाई गई है।

इस संबंध में जम्मू-कश्मीर की पशु और मत्स्य पालन विभाग के योजना निदेशक की ओर से सभी विभागों को एक आदेश पत्र जारी किया गया है। इस आदेश को लागू करवाने के लिए जम्मू और कश्मीर के आयुक्त और आईजीपी को भी निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें
-

Bakrid 2021: कुर्बानी के लिए बकरों की होम डिलीवरी, पसंद नहीं आने पर पैसे वापस, इतनी है एक बकरे की कीमत

बता दें कि बकरीद के इस खास मौके पर भेड़, बकरी, गाय या ऊंट आदि जानवरों की कुर्बानी देना मुसलमानों के लिए एक महत्वपूर्ण परंपरा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में बकरीद ( ईद उल अज़हा) का त्योहार 21 जुलाई को मनाया जाएगा। जम्मू-कश्मीर में डोगरा शासन के दौरान गोहत्या पर प्रतिबंध लगाया गया था। हालांकि, इसके बावजूद जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर गायों की कुर्बानी की जाती है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x82q9br

इस वजह से सरकार ने लिया फैसला

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर सरकार ने बकरीद के मौके पर अधिक से अधिक पशुओं की बली दिए जाने की संभावनाओं को लेकर यह आदेश जारी किया है। भारत सरकार के एक आधिकारिक पत्र का हवाला देते हुए पशु कल्याण बोर्ड, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से दिए आदेश में लिखा गया है, ‘इस संबंध में (बकरीद के मौके पर), जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में जानवरों के बलि की संभावना है। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने पशु कल्याण के मद्देनजर कानूनों को सख्ती से लागू करने के लिए सभी एहतियाती उपायों को लागू करने का अनुरोध किया है’।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x82qd4l

Hindi News/ Miscellenous India / जम्मू-कश्मीर में बकरीद पर ऊंट और गाय की कुर्बानी पर प्रतिबंध, सरकार ने जारी किए आदेश

ट्रेंडिंग वीडियो