bell-icon-header
मिर्जापुर

Breaking News: यूपी की बहू बनेगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, जानिए किस जनपद से है जुड़ाव

Delhi CM: आतिशी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मझवां विकास खंड के ग्राम अनंतपुर की बहु हैं।

मिर्जापुरSep 18, 2024 / 06:27 am

Abhishek Singh

Atishi Marlena:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद वहां की मुख्यमंत्री बनेंगी आतिशी मार्लिनो। आतिशी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मझवां विकास खंड के ग्राम अनंतपुर की बहु हैं। आतिशी की शादी इंडियन काउंसिल फॉर एग्रीकल्चर रिसर्च (ICAR) के पूर्व अध्यक्ष और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और भारत के मशहूर कृषि वैज्ञानिक प्रोफेसर पंजाब सिंह की इकलौती बहू हैं। आतिशी की शादी प्रोफेसर पंजाब सिंह के आईआईटियन पुत्र प्रवीण सिंह की पत्नी हैं।

आपको बता दें कि आप के विधायक दल के बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर आतिशी का नाम फाइनल हुआ है। आतिशी अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया के बाद आप की सबसे भरोसेमंद नेता रही हैं। इस समय आतिशी शिक्षा,संस्कृति ,पीडब्ल्यूडी,और पर्यटन मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहीं हैं।

आतिशी 2013 में आम आदमी पार्टी से जुड़ीं थीं। 2015 से 2018 तक वह दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया की पर्सनल सलाहकार भी रहीं।


2019 में वो लोकसभा चुनाव भी लड़ीं और तीसरे नंबर पर रहीं। 2020 में वो कालकाजी से विधायक चुनीं गईं और 2023 में मनीष सिसौदिया के जेल जाने के बाद केजरीवाल सरकार में शिक्षा मंत्री बनीं। केजरीवाल और सिसौदिया के जेल में रहने के दौरान ये आम आदमी पार्टी की सबसे प्रभावशाली नेता के तौर पर उभरीं।

दिल्ली का जल संकट हो या महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल के आरोप ,विपक्ष के सवालों का उन्होंने बड़ी ही बहादुरी से सामना किया।
आतिशी को दिल्ली की सुदृढ़ शिक्षा व्यवस्था के शिल्पकार के रूप में जाना जाता है। दिल्ली के स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार, शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्रबंध समितियों के गठन, नियमों को कड़ाई से लागू करवाने के लिए आतिशी को विशेष रूप से जाना जाता है।
इसके अलावा निजी स्कूलों का मनमाने ढंग से फीस वृद्धि रोकना और हैप्पीनेस कार्यक्रम को लागू कराने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान है।


आतिशी के माता पिता विजय सिंह और तृप्ति वही दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। आतिशी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेन से इतिहास में ग्रेजुएशन और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Mirzapur / Breaking News: यूपी की बहू बनेगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, जानिए किस जनपद से है जुड़ाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.