आज मंगलवार को सुबह से मेरठ सहित दिल्ली एनसीआर के मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए है। कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई है। सोमवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा था और दिन में तेज धूप निकली थी। लेकिन शाम को आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद कुछ जिलों में बूंदाबंदी हुई थी। बिजनौर में कहीं-कहीं बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। आज मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
यह भी पढ़ें
Meerut PVVNL: भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से इन जिलों में हाहाकार, सड़क पर जाम-हंगामा
इस साल जुलाई माह में 307 प्रतिशत अधिक बारिशमिली जानकारी के अनुसार इस साल जुलाई में 486.02 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि साल 2022 में जुलाई माह में 119.40 मिमी बारिश हुई थी। जिसके चलते इस साल जुलाई माह में पिछले साल के मुकाबले 307 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। बारिश होने से गर्मी से राहत मिल रही है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार अधिक बारिश फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है।