script

Weather Alert: अक्टूबर शुरू होते ही मौसम ने ली करवट, लोगों को गर्मी से मिली राहत

locationमेरठPublished: Oct 02, 2020 09:27:00 am

Submitted by:

Rahul Chauhan

Highlights
-ठंडी हवा,धूप में नरमी और तापमान में गिरावट के काकटेल ने दी राहत
-पिछले एक महीने से गर्मी की तपिश से मेरठवासियों को मिला छुटकारा
-हवा की रफ्तार 10 किमी घंटा और अधिकतम तापमान पहुंचा 33 डिग्री

Weather Alert

Weather Update: फिर बदल रहा है मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में हो सकती है बारिश

मेरठ। वर्षा ऋतु की विदाई इस बार बड़ी मायूसी से हुई। बिना बारिश के ही पूरा सावन और भादो बीत गया। क्वार में भी कोई खास बारिश नहीं हुई। लेकिन अब अक्टूबर माह की शुरूआती दिन में मौसम ने ऐसी करवट ली कि मेरठवासियों ने राहत की सांस ली है। दरअसल बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 70 प्रतिशत व न्‍यूनतम 50 फीसद रही। इसके चलते लोगों को राहत मिली।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस है। वहीं न्यूनतम भी 23 डिग्री पर आ गया है। अर्थात गुरुवार को लोगों को गर्मी से राहत तो मिली। साथ ही ठंडी हवा का अहसास भी हुआ। मौसम विशेषज्ञ डा कंचन सिंह के अनुसार आने वाले चार-पांच दिन में सर्दी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। हालांकि अभी भी एक चक्रवाती हवा क्षेत्र पश्चिम बंगाल के ऊपर 10 हजार की ऊचाई पर बना हुआ है।
इसके चलते एक दो दिन के भीतर मौसम में और परिवर्तन होगा। गुरुवार को हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रतिघंटे चल रही है। हालांकि आसमान के कहीं कहीं पर कुछ हिस्से में बादल छाए हैं लेकिन अधिकांश आसमान पूरी तरह से नीला है। आने वाले दिनों में यानी अक्टूबर जैसे बीतता जाएगा मौसम अपने पूरे शबाब पर चढता चला जाएगा।
पूरे सितंबर गर्मी से परेशान रहे मेरठवासी :—

पूरे सितंबर माह में मेरठवासी गर्मी से परेशान रहे। सितंबर में बारिश नहीं होने के कारण तापमान भी 36—37 डिग्री के बीच बना रहा। जिसके चलते सितंबर में लोगों को मई और जून जैसी गर्मी का अहसास होता रहा। मौसम विभाग की सभी भविष्यवाणियां सितंबर में धराशाही हुई। आसमान में बारिश के लिए काले बादल छाए और उसके बाद बिना बरसे ही उड़ जाते। कुल मिलाकर सितंबर का महीना काफी हैरानी करने वाला रहा।

ट्रेंडिंग वीडियो