bell-icon-header
मेरठ

Meerut News: जेल में महिला पर हिस्ट्रीशीटरों ने किया जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार

मेरठ जेल के बाहर मिलाई पर आई एक महिला पर हिस्ट्रीशीटरों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मेरठMar 26, 2023 / 08:16 am

Kamta Tripathi

जिला कारागार मेरठ में बंद में हस्तिनापुर प्रमुख राजेंद्र से मिलने उसका बेटा पिस्टल के साथ अपने साथियों सहित पहुंचा। ब्लाक प्रमुख से मिलने पहुंचे लोगों ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया।
महिला जेल में अपने पति से मिलाई करने आई थी। आरोप है कि आरोपियों ने महिला पर गोली चलाई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जबकि ब्लाक प्रमुख का बेटा मौके से फरार हो गया। पकडे़े गए आरोपियों के कब्जे से लाइसेंसी हथियार मिले हैं। बताया जाता है कि यह हथियार जेल में बंद ब्लाक प्रमुख के पास पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8jgizz
शनिवार को मेरठ जेल में मिलाई के वक्त बड़ी घटना होने से बच गई। मेरठ जेल में हस्तिनापुर ब्लाक प्रमुख राजेंद्र बंद है। उससे मिलने के लिए आज उसका बेटा अपने साथियों के साथ आया। सभी के पास हथियार थे।
ब्लाक प्रमुख का बेटा और उसके साथियों ने जेल के भीतर जबरन घुसने की कोशिश की। इस दौरान जेल में बंद अपने पति से मिलाई की लाइन में लगी एक महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। आरोपियों ने महिला को जान से मारने का प्रयास किया है।
जेल परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने तीन आरोपियों को हथियार सहित पकड़ लिया। जेल में फायरिंग की खबर के बाद मौके पर मेडिकल थाने की पुलिस भी पहुंच गई।


यह भी पढ़ें

Meerut : अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने संभाला मोर्चा, देखे वीडियो

पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद हस्तिनापुर ब्लाक प्रमुख का बेटा फरार हो गया। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में दो हस्तिनापुर थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं।
पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि अरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Hindi News / Meerut / Meerut News: जेल में महिला पर हिस्ट्रीशीटरों ने किया जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.