उन्होंने बताया कि अमेरिका में तापमान 50 डिग्री से अधिक पहंच गया है। यूरोप में इन दिनों भीषण लू चल रही है। ये सब जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहा है। इसके बाद भी विश्व के देशों की सरकारें सतर्क नहीं हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते चेत जाना चाहिए। स्थिति भयावह होती जा रही है। उन्होनें बताया कि जिस प्रकार मई 2023 और जून 2023 में यूपी सहित मेरठ में भीषण बारिश हुई। ये सब Esteem Weather का ही परिणाम हैं। आने वाले दिनों में कहीं ज्यादा पानी बरसेगा तो कहीं अधिक सूख पड़ेगा। कहीं पर जरूरत से अधिक बारिश होगी।
पर्यावरणविद नवीन प्रधान ने कहा कि यूपी का अधिकांश हरा भरा क्षेत्र विकास की भेट चढ़ चुका है। यूपी में 50 फीसदी जंगल समाप्त हो गया है। आने वाले दिनों में यूपी में हालात और अधिक गंभीर होंगे। उन्होंने बताया कि सावन के महीने में जुलाई 15 तक अच्छी बारिश हुई। लेकिन उसके बाद से Esteem Weather के कारण मानसून कमजोर हुआ है।
यह भी पढ़ें