scriptMeerut BJP: सामूहिक दुष्कर्म कांड के आरोपी भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन | Aam Aadmi Party's protest against the arrest of BJP leaders accused of gang rape | Patrika News
मेरठ

Meerut BJP: सामूहिक दुष्कर्म कांड के आरोपी भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

Meerut AAP protest: मेरठ में सामूहिक दुष्कर्म कांड के आरोपी भाजपा नेता अभियुक्त अरविंद गुप्ता मारवाड़ी व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संजीव गोयल सिक्का की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज मेरठ में प्रदर्शन किया।

मेरठAug 21, 2023 / 03:04 pm

Kamta Tripathi

सामूहिक दुष्कर्म कांड के आरोपी भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

सामूहिक दुष्कर्म कांड के आरोपी भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

Meerut News: आज आम आदमी पार्टी मेरठ जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में कमिश्नरी पार्क पर एकत्र प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेताओं के गिरफ्तारी की मांग की। धरना प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी व एसएसपी मेरठ को ज्ञापन दिया। आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि मेरठ की बेटी के साथ हुए अन्याय व अत्याचार को लेकर लगातार मेरठ के प्रमुख समाचार पत्रों ने प्रमुखता से खबर चलाई। इसके बावजूद भी इस प्रकरण में अभी तक दुष्कर्मी भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जबकि मामला साफ है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता अश्लील वीडियो प्रकरण और सामूहिक दुष्कर्म कांड में स्पेशल जज पोक्सो अधिनियम को दौराला पुलिस की ओर से मुकदमे में कार्यवाही की रिपोर्ट भेजी गई। विवेचक की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा नेता अरविंद मारवाड़ी सामूहिक दुष्कर्म पोक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के आरोपी है। जबकि भाजपा का दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का छेड़छाड़ पोक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के आरोपी बनाए गए हैं। दोनों की तलाश पुलिस कर रही है।

27 मई को किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। 14 जून को किशोरी को गंगानगर के एक होटल से बरामद किया गया था। 21 जून को अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता को देहरादून से गिरफ्तार किया था। 26 जुलाई को रमेश चंद्र गुप्ता के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किए गए तथा 26 जुलाई को ही अरविंद गुप्ता मारवाड़ी का कोर्ट से वारंट लिया गया। इतना सब होने के बावजूद भी आज तक यह दोनों अभियुक्त/अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उन्होंने कहा कि यह दोनों अपराधी प्रभावशाली व्यक्ति हैं। संजीव गोयल सिक्का उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है।
वहीं अरविंद गुप्ता मारवाड़ी मेरठ भाजपा महानगर महामंत्री है। यह दोनों कोई आम व्यक्ति नहीं हैं। इन्होंने अपनी राजनीतिक पहुंच का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म किया। इनकों पकड़ पाना इतना मुश्किल भी नहीं कि महीनों से पुलिस के हाथ नहीं लग पा रहे हैं। इन दोनों अभियुक्त के खुले घूमने में पुलिस विभाग, जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार का पूरा पूरा संरक्षण है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सुनिश्चित करें अगर मेरठ में पुलिस बल पर्याप्त ना पाए जाने पर पड़ोसी जिले तथा अन्य प्रदेशों की पुलिस को बुलाकर इन अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करे ताकि बहन बेटियों की इज्जत को बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें

UP T-20 League: मेरठ मावेरिक्स टीम का हिस्सा होंगे रिंकू सिंह, नोएडा से खेलेंगे भुवी

प्रदर्शन के दौरान पश्चिम प्रांत महासचिव मनीष सिंह महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला महासचिव जीएस जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, सुशील वर्मा,निशांत कुमार, हबीब अंसारी, मोहम्मद नईम, कुमार गजेंद्र, राहुल खटीक, मोहम्मद अफसर, उमर हबीब आदि पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Hindi News / Meerut / Meerut BJP: सामूहिक दुष्कर्म कांड के आरोपी भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

ट्रेंडिंग वीडियो