गौतमबुद्ध नगर में सुबह 7 बजे से ही 1,852 पोलिंग बूथ और 641 मतदान केंद्रों पर लाइन लगी हुई है। शाम 5 बजे तक 51.66 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में शाम होने के बाद भी लोग अपने घरों से निकल रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय तेज धूप होने की वजह से लोग घरों में थे। लेकिन, शाम होते ही मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ गई। गौतम बुद्धनगर में शाम 5 बजे तक 51.66 प्रतिशत मतदान हुआ है।
दूसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में रामायण सीरियल में राम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल (मेरठ), अभिनेत्री हेमा मालिनी (मथुरा), पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा (गौतमबुद्ध नगर) और अतुल गर्ग (गाजियाबाद) भाजपा के टिकट से चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा दानिश अली (अमरोहा) कांग्रेस और राजकुमार सांगवान (बागपत) रालोद के उम्मीदवार हैं। पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह अलीगढ़ से चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं।