bell-icon-header
मथुरा

तीन बच्चियों के साथ यमुना में कूदी महिला, तीनों की मौत, कहानी सुन दंग रह गई पुलिस

पुलिस के मुताबिक पति पर शक के चलते उसने यमुना में बच्चियों संग छलांग लगाई थी। तीनों बच्चियों की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।

मथुराFeb 13, 2024 / 08:35 am

Sanjana Singh

उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामबे आई है, जहां पति के अफेयर के शक में पत्नी तीन अपने तीन बच्चों के साथ यमुना में कूद गई। इसमें तीनों बच्चों की मौत हो गई जबकि महिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
दरअसल, पूनम का मायका धौलपुर के नाना साहब बाड़ा इलाके में है। पति हरिओम का मोबाइल और टीवी रिपेयरिंग का काम है। पूनम को इस बात का शक था कि उसके पति का कोसीकलां की एक महिला से संबंध हैं। उसने महिला को फोन कर भला-बुरा भी कहा, जिसकी रिकॉर्डिंग लेकर कोसीकलां महिला पुलिस से पास पहुंची।
पुलिस ने की काउंसलिंग
कोतवाली पुलिस ने इस मामले को समझा और पूनम, हरिओम को बुलाया। तीनों की करीब दो घंटे तक काउंसलिंग की। इसके बाद पूनम अपने पति के साथ घर चली गई। घर जाकर उसका अपने पति से एक बार फिर विवाद हुआ। विवाद के बाद एक तरफ पति घर से बाहर निकला तो दूसरी तरफ महिला तीनों बच्चियों अंशिका (8), वंशिका (6) और चारू (3) को लेकर हंसगंज, जमुनापार चली गई। वहां उसने यमुना में छलांग लगा दी।

यह भी पढ़ें

ओपी राजभर ने किया ऐलान, यूपी में इन 3 सीटों से लड़ना चाहते हैं लोकसभा चुनाव

कम पानी की वजह से बची महिला की जान
यमुना में पानी कम होने की वजह से पूनम तड़पने लगी। राहगीरों ने यमुना में छलांग लगाकर उसकी जान बचाई। वहीं, बच्चियां पानी में डूब गईं। एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है। पति पर शक के चलते उसने यमुना में बच्चियों संग छलांग लगाई थी। तीनों बच्चियों की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। महिला के मायके वालों को सूचना दे दी है। अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।

Hindi News / Mathura / तीन बच्चियों के साथ यमुना में कूदी महिला, तीनों की मौत, कहानी सुन दंग रह गई पुलिस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.