scriptमथुरा में रोज यमुना क‍िनारे श्‍याम घाट पर भांग पीने आता है ये बंदर, लोग हैरान | Patrika News
मथुरा

मथुरा में रोज यमुना क‍िनारे श्‍याम घाट पर भांग पीने आता है ये बंदर, लोग हैरान

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक अनोखी घटना रोज होती है। ब्रज के लोग मथुरा में यमुना किनारे श्याम घाट पर ब्रज के राजा दाऊजी महाराज को प्रतिदिन भांग चढ़ाते हैं। एक बंदर भी प्रतिदिन दोपहर बाद तीन बजे यहां आता है और भांग पीकर चला जाता है। लोग इस बंदर को चीकू के नाम से पुकारते हैं।

मथुराSep 29, 2024 / 09:43 pm

Prateek Pandey

monkey drinking bhaang

यमुना क‍िनारे श्‍याम घाट पर भांग पीने आता है ये बंदर

इस बारे में ब्रज निवासी भूपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि यह बंदर करीब चार-पांच साल से रोजाना यहां आ रहा है। यह रोजाना तय समय पर आता है और भांग के इंतजार में बैठा रहता है। उन्होंने बताया कि यह बंदर रोज करीब एक लोटा भांग का घोल पीता है।
उन्होंने बताया कि चार साल पहले लोग यहां बंदरों को मार रहे थे। सभी बंदरों को मार द‍िया गया। यह अकेला बंदर बचा, जो घायल अवस्था में पड़ा था। फिर हमने इसका इलाज किया और इसे बचाया। फिर इस बंदर को यहां के लोगों से प्यार हो गया और यहा यहां आने लगा। हम लोगों ने इसे खाना भी खिलाना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें

अक्टूबर से शुरू होगा ‘मिशन शक्ति’ का पांचवां चरण, 10 लाख बालिकाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

रोज भांग की ठंडाई पीते आता है बंदर

उन्होंने बताया कि हम लोग रोजाना भगवान ठाकुर को बिजिया (भांग) चढ़ाते हैं। एक द‍िन उस अवसर पर यह बंदर भी पहुंच गया। हम लोगों ने उसे भांग दे दी, तो वो पी गया। तब से वह रोजाना यहां आता है और करीब एक लोटा भांग पीकर चला जाता है। भांग की ठंडाई बनाने के लिए काजू और अन्य सूखे मेवों को पीसकर उसमें मिलाया जाता है। एक पंडित ने बताया कि हम ठाकुरजी को प्रतिदिन भांग का घोल चढ़ाने के लिए तैयार करते हैं। यह बंदर भी रोज यहां आता है और ठंडाई पीकर चला जाता है। उन्‍होंने बताया क‍ि बंदर रोज यहां आकर चुपचाप बैठ जाता है और जब उसे ठंडाई दी जाती है तो वह पीकर चला जाता है।

Hindi News / Mathura / मथुरा में रोज यमुना क‍िनारे श्‍याम घाट पर भांग पीने आता है ये बंदर, लोग हैरान

ट्रेंडिंग वीडियो