bell-icon-header
मथुरा

Patrika Breaking : जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत, जांच में जुटा पुलिस प्रशासन

– उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों के चलते बड़ी शराब मांग

मथुराNov 14, 2020 / 07:59 am

Neeraj Patel

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मथुरा. दीपावली पर जहरीली शराब पीने से बरसाना क्षेत्र में सात लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की हालत गम्भीर बनी हुई है। घटना की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

बरसाना क्षेत्र के गांव ऊंचागांव में लंबे समय से शराब की अवैध तस्करी जोरों पर है। जिसकी जानकारी इलाका पुलिस को भी है। उसके बावजूद भी पुलिस मुकदर्शक बनी हुई है। जिसके चलते शुक्रवार को जहरीली शराब पीने से सात लोगो की मौत हो गई। जबकि दो लोगों स्थिति गम्भीर बनी हुई है। वहीं पंचायत चुनाव के चलते गांवों में शराब तस्करी भी शुरु हो गई है।

शुक्रवार को जहरीली अवैध शराब पीने से पप्पा उम्र 36 वर्ष, राजू उम्र 22 वर्ष निवासी ऊंचागांव, संजय उम्र 30 वर्ष निवासी जाटवान मुहल्ला बरसाना व सतीश उम्र 30 वर्ष, श्रीराम उम्र 35 वर्ष, सोहनलाल उम्र 40 वर्ष, मुकेश भाट उम्र 28 वर्ष निवासी सुनहरा राजस्थान की मौत हो गई। वहीं बिल्ली उम्र 45 वर्ष, कलुआ उम्र 30 वर्ष निवासी ऊंचागांव की स्थिति गम्भीर है।

पंचायत चुनावों के चलते बड़ी शराब मांग

सीओ गोवर्धन रविकांत पराशर ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के नजदीक आने से गांवों में अवैध शराब की बिक्री बढ़ गई है। जबकि हाथिया, ऊंचागांव, डाहरोली, डभाला आदि गांवों में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है। सूत्रों के अनुसार तो शराब माफियाओं से पुलिस की साठ गांठ है। जिसके चलते उन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोग अब पुलिस पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं।

Hindi News / Mathura / Patrika Breaking : जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत, जांच में जुटा पुलिस प्रशासन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.