bell-icon-header
मथुरा

प्रेमानंद जी महाराज से मिलने का सपना अब होगा पूरा, बस करना होगा ये काम

इन तीन तरीकों से प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन आसानी से कर पाएंगे आप, महाराज जी से मिलने का सपना होगा पूरा, जानिए पूरी प्रक्रिया।

मथुराJul 02, 2024 / 04:02 pm

Swati Tiwari

राधारानी के परम भक्त और वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज को भला कौन नहीं जानता है। वे आज के समय के प्रसिद्ध संत हैं। इनकी प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैली हुई है यही कारण है कि बड़े अभिनेता, क्रिकेटर, नेता इनके दर्शन कर चुके हैं। अब आपके लिए भी प्रेमानंद जी महाराज से मिलना काफी आसान है। महाराज के दर्शन पाने के लिए आपको करना होगा ये काम।

रात के 2:30 बजे होगा प्रेमानंद जी के दर्शन 

अगर आप रात में प्रेमानंद जी के दर्शन करना चाहते हैं तो इसके लिए महाराज जी के आश्रम राधाकेली कुंज में जाना होगा। यहां महाराज जी के दर्शन रात के 2:30 बजे हो सकते है। अगर आप किसी वजह से महाराज जी के दर्शन उनके आश्रम में नहीं कर पाते तो आपके पास उनसे मिलने का एक और रास्ता है। प्रेमानंद अपने निवास से आश्रम पैदल चलकर जाते हैं और उनका आश्रम परिक्रमा रोड पर इस्कॉन मंदिर के पास भक्तिवेदना हॉस्पिटल के सामने है। यहां आप प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन आराम से कर सकते हैं। 
इसके अलावा महाराज जी से मिलना और बात करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए टोकन लेना होगा। ये पढ़ने के बाद आपके दिमाग में सवाल आ रहे होंगे कि ये क्या है। तो चलिए हम आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं। दरअसल सुबह साढ़े 9 बजे महाराज जी के शिष्यों द्वारा टोकन दिया जाता है। ये सारे टोकन अलग-अलग होते हैं। 
यह भी पढ़ें

खुशखबरी! कमर्शियल सिलेंडर हुआ इतने रुपए सस्ता, आम जनता को मिली बड़ी राहत

टोकन की मदद से प्रेमानंद महाराज से कर सकेंगे बात 

आप टोकन की मदद से महाराज जी के दर्शन बहुत आसानी से कर पाएंगे। इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड ले जाना जरूरी होगा। अकेले में बातचीत करने के लिए आपको सुबह के 6:30 बजे आश्रम आना होता है। आप यहां तकरीबन एक घंटे तक प्रेमानंद जी से प्रश्न पूछ सकते हैं। एक टोकन आपको 7:30 बजे ले सकते हैं जहां आप महाराज जी को प्रणाम करके दर्शन कर सकते।  यहां आप महाराज जी से एकांतिक वार्तालाप कर सकते हैं। 

Hindi News / Mathura / प्रेमानंद जी महाराज से मिलने का सपना अब होगा पूरा, बस करना होगा ये काम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.