bell-icon-header
मंदसौर

Kisan Nyay Yatra: एमपी में कांग्रेस का जमघट, किसान न्याय यात्रा के लिए कलेक्टर कार्यालयों का घेराव, Live Update

Kisan Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तर्ज पर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में मंदसौर जिले से बीजेपी सरकार के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत, पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ किसान नेता और किसान संगठन पदाधिकारी भी शामिल

मंदसौरSep 10, 2024 / 10:21 am

Sanjana Kumar

mp congress kisan nyay yatra

Kisan Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तर्ज पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश भर में किसान न्याय यात्रा का बिगुल फूंक दिया है। मंगलवार 10 सितंबर से एमपी के मंदसौर जिले के गरोठ से किसान न्याय यात्रा का शुभारंभ करते हुए प्रदेश भर के जिलों में यात्रा निकाली जाएगी।
मंदसौर में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालयों का घेराव करेंगे। एमपी में किसान न्याय यात्रा का उद्देश्य न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग है।
राज्य कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया है कि भाजपा फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के वादों को पूरा करने में विफल रही है। यात्रा के लिए मंदसौर में प्रदेश भर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का जमघट लगने लगा है।
बता दें कि हाल ही में कांग्रेस मध्य प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किसान न्याय यात्रा की घोषणा करते हुए कहा था कि बीजेपी सरकार ने किसानों से किया वादा पूरा नहीं किया है। इसलिए कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेगी।

खड़ी फसल पर ट्रेक्टर चलाने वाले किसान से मिलेंगे जीतू, देखें टाइम शेड्यूल

  • मंदसौर में किसान न्याय यात्रा के दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सोयाबीन की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाने वाले किसान से मुलाकात करेंगे
  • दोपहर 11:00 बजे मंदसौर जिले के देवरिया पहुंचेंगे
  • देवरिया पहुंचकर किस किसान कमलेश पाटीदार से मिलेंगे।
  • फिर देवरिया से ट्रैक्टर रैली से साठखेड़ा पहुंचेंगे।
  • 13 सितंबर को टिमरनी से होशंगाबाद पहुंचेगी किसान न्याय यात्रा
  • फिर 15 सितंबर को आगर-मालवा
  • 22 सितंबर को इंदौर में होगा विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस की प्रमुख मांगें


-कांग्रेस किसान न्याय यात्रा के जरिए समर्थन मूल्य की कानून गारंटी चाहती है।
-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की सरकार से गेहूं 2 हजार 700 रुपए प्रति क्विंटल, धान 3 हजार रुपए से 100 और सोयाबीन 6 हजार रुपए समर्थन मूल्य चाहती है।
-यात्रा के माध्यम से ये बताया जाएगा कि शिवराज सरकार ने किसानों को 2700 रुपए गेहूं के भाव देने का वादा किया था, लेकिन अब तक पूरा नहीं किया।
-शिवराज सरकार ने किसानों की आय डबल करके एक लाख रुपए तक पहुंचाने का वादा किया था।
-अभी तक न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित क्यों नहीं किया गया।

पार्टी के दिग्गज होंगे किसान न्याय यात्रा में शामिल


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही पार्टी के दिग्गज नेता पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा समेत कई नेता अलग-अलग जिलों में किसान न्याय यात्रा में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें:

MP Weather Alert: बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, 25 से ज्यादा जिलों में अतिभारी बारिश की चेतावनी

संबंधित विषय:

Hindi News / Mandsaur / Kisan Nyay Yatra: एमपी में कांग्रेस का जमघट, किसान न्याय यात्रा के लिए कलेक्टर कार्यालयों का घेराव, Live Update

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.