scriptमहराजगंज में आधी रात SP ने की ताबड़तोड़ करवाई, कई पुलिसकर्मी हुए लाइन हाजिर | Patrika News
महाराजगंज

महराजगंज में आधी रात SP ने की ताबड़तोड़ करवाई, कई पुलिसकर्मी हुए लाइन हाजिर

महराजगंज में SP ने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर मातहतों पर बड़ी कारवाई की है। तस्करों के हर दिन बढ़ते उत्पात को देखते हुए उन पर कड़ी कारवाई का निर्देश दिए। गुरुवार की आधी रात को इसी क्रम में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किए गए हैं।

महाराजगंजJul 26, 2024 / 09:36 am

anoop shukla

एसपी महराजगंज सोमेंद्र मीणा ने जिले में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों को लाइन का रास्ता दिखाया, इसके साथ ही कई को जिम्मेदारी भी दी है।
आधी रात को हुई इस कारवाई में 2 निरीक्षक एवं 3 उपनिरीक्षकों सहित 51 पुलिसकर्मी शामिल हैं।एसपी ने कई पुलिस कर्मियों को लाइन का रास्ता दिखाया,तो कइयों को नई जिम्मेदारी भी दी।

गुरुवार की रात SP ने किया 51 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

बता दें कि जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने एवं अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार की रात एसपी ने 51 पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया।बताया जा रहा है कि तस्करी को रोकने में नाकाम सम्पतिहा चौकी इंचार्ज भगवत चौधरी भी हटा दिए गए। सम्पतिहा चौकी की कमान अब SI विजय यादव संभालेंगे।वहीं पुलिस लाइन में पड़े निरीक्षक शशिनाथ को क्राइम ब्रांच में जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि जनपद की सीमा नेपाल राष्ट्र से जुड़ी हुई है।यहां तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।ऐसे में पुलिसिंग में कोई कमी न आए।इसके लिए समय समय पर तबादले होते रहते हैं।

Hindi News/ Mahrajganj / महराजगंज में आधी रात SP ने की ताबड़तोड़ करवाई, कई पुलिसकर्मी हुए लाइन हाजिर

ट्रेंडिंग वीडियो