scriptसपा के वरिष्ठ यादव नेता का निधन, अखिलेश सहित गम में डूबे समाजवादी | samajwadi party senior leader Jamuna yadav death in hospital | Patrika News
महाराजगंज

सपा के वरिष्ठ यादव नेता का निधन, अखिलेश सहित गम में डूबे समाजवादी

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित बड़े नेताओं ने जताया शोक…

महाराजगंजDec 14, 2017 / 01:17 pm

ज्योति मिनी

samajwadi party senior leader Jamuna yadav death in hospital

सपा के वरिष्ठ यादव नेता का निधन, अखिलेश सहित गम में डूबे समाजवादी

महराजगंज. सपा ने अपने एक वरिष्ठ नेता को खो दिया। जो करीब छह महीने से अस्वस्थ चल रहे थे। जिसके बाद से सामजवादियों में शोक की लहर है। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना यादव का लम्बी बीमारी के बाद गुरुवार को लखनऊ पीजीआई में निधन हो गया। वे लिवर में इंफेक्शन की समस्या से जूझ रहे थे। जमुना यादव लगभग छह माह से उदर रोग से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले के समाजवादी शोकाकुल हो गए। उनको चाहने वाले अन्य दलों के लोग भी गमगीन हो गए। युमाना यादव की पहचान एक निष्ठावान व ईमानदार समाजवादी नेता की रही है।
वे सपा सरकार के समय पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे हैं। यमुना यादव की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, हमने एक सच्चा समाजवादी विचारक खो दिया। यह पार्टी के लिए अपूर्णनीय छति है।
70 वर्षीय यमुना यादव समाजवादी पार्टी के स्थापना काल से ही संगठन से जुड़ गए थे। वे मुलायम के कट्टर समर्थक रहे हैं। वे चाहे जिस पार्टी में रहे हों यमुना यादव जिले में उनके सच्चे सिपहसालार थे। इधर बाप बेटे में विभक्त हुए समाजवादी पार्टी में वे किस समाजवादी पार्टी के साथ रहे इसे लेकर असमंजस में थे। उनकी निष्ठा पिता पुत्र दोनों के प्रति समान थी।
निसंदेह यमुना का निधन पार्टी के लिए बड़ा झटका है। सभी समाजवादी इस खबर से शोक में डूब गए। पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव कहते हैं कि हम लोग उनके स्वस्थ होकर लौटने की प्रतिक्षा कर रहे थे कि मौत की खबर आ गई। उनकी मौत की खबर सुनकर पूर्व विधायक विनोद तिवारी, शिवेंद्र सिंह, पूर्व सांसद अखिलेश सिंह, सुदामा प्रसाद, सुमन ओझा सहित सैकड़ों समाजवादियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। स्व यमुना यादव के आवास पर सांत्वना देने वालों का ताता लगा हुआ है।
input- यशोदा श्रीवास्तव

Hindi News / Mahrajganj / सपा के वरिष्ठ यादव नेता का निधन, अखिलेश सहित गम में डूबे समाजवादी

ट्रेंडिंग वीडियो