bell-icon-header
महाराजगंज

पराली की आग ने ले ली किसान की जिंदगी, सख्त मनाही के बाद भी कैसे जल रही है पराली

प्रशासन के इतने शख्त इंतजाम के बाद भी पराली कैसे जल रही है। किसान की मौत के बाद जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।

महाराजगंजNov 24, 2023 / 10:22 am

anoop shukla

पराली की आग ने ले ली किसान की जिंदगी, सख्त मनाही के बाद भी कैसे जल रही है पराली

महराजगंज। जिले के सदर तहसील में आखिरकार पराली ने एक किसान की जान ले ली। मामला भिटौली थाना क्षेत्र के दरौली गांव का है। जहां गुरुवार की शाम पराली जलाते समय एक 70 वर्षीय वृद्ध किसान की आग में झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई। किसान का नाम इंद्रासन गुप्ता था।
आखिर सख्त मनाही के बाद भी कैसे जल रही है पराली

इस दुर्घटना के बाद पराली जलने की बात भी सामने आ गई। प्रशासन के इतने शख्त इंतजाम के बाद भी पराली कैसे जल रही है। किसान की मौत के बाद जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने पराली जलाते समय वृद्ध किसान इंद्रासन गुप्ता की मौत के बाद उनके परिजनों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपए देने की घोषणा की है।
किसान इंद्रासन गुप्ता की कुल चार पुत्रियां हैं जिन्हें मुआवजे की रकम भी दी जायेगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि यदि किसान के परिवार को किसी अन्य योजना के तहत लाभान्वित किया जा सकता है, तो उसका लाभ भी परिवार को सुनिश्चित करवाएं।जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों से पुनः अनुरोध है कि पराली न जलाएं। इससे उनके जीवन को भी खतरा हो सकता है।

Hindi News / Mahrajganj / पराली की आग ने ले ली किसान की जिंदगी, सख्त मनाही के बाद भी कैसे जल रही है पराली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.