bell-icon-header
महोबा

जयमाला से पहले दुल्हन का सवाल सुन दूल्हे का चकराया माथा, इसके बाद जो हुआ…

Trending News: शादी और विवाह के इस सीजन में यूपी के महोबा से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। महोबा में एक शादी केवल इसलिये टूट गई क्योंकि दूल्हे ने दुल्हन के सवाल का जवाब नहीं दे सका।

महोबाMay 17, 2024 / 06:17 pm

Aman Kumar Pandey

Bride and Groom News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का एक मामला शादियों के इस सीजन में फिर से चर्चा विषय बना हुआ है। शादी और विवाह के इस सीजन में यूपी के महोबा से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। महोबा में एक शादी केवल इसलिये टूट गई क्योंकि लड़के वालों ने झूठ बोला था।

दूल्हा निकला अनपढ़ निकला

दूल्हा अनपढ़ था लेकिन उसके परिवार ने ये बात लड़की पक्ष से छिपा ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शादी पक्का होने के बाद जब बारात आई तो दुल्हन को दूल्हे पर शक हुआ। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे से दो का पहाड़ा सुनाने के लिए कहा। दूल्हा जवाब नहीं दे सका और दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही पुरानी पोस्ट

बताया जा रहा है कि ये मामला मई 2021 का है। जो इस समय फिर से चर्चा में है और लोगों का ध्यान खींच रहा है। इंस्टाग्राम पर @shayar_yogi नाम के यूजर अकाउंट से इस घटना की एक खबर की कटिंग साझा की गई, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

Hindi News / Mahoba / जयमाला से पहले दुल्हन का सवाल सुन दूल्हे का चकराया माथा, इसके बाद जो हुआ…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.