bell-icon-header
महासमुंद

Vande Bharat: 15 सितंबर को पीएम मोदी छत्तीसगढ़ को देंगे एक और वंदे भारत की सौगात, इस रूट पर चलेगी ट्रेन, देखें

Vande Bharat: दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जल्द ही शुरू होने वाली है। इसके लिए रेलवे ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सूत्रों की माने तो आने वाले सप्ताह में ट्रेन का रैक दुर्ग पहुंचेगा।

महासमुंदSep 12, 2024 / 12:41 pm

Khyati Parihar

Durg Visakhapatnam Vande Bharat Train: दुर्ग-विशाखापट्टनम रूट पर शीघ्र ही वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। इसका स्टॉपेज महासमुंद में भी है। ट्रेन से विशाखापट्टनम जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच होगी और यह 130 किमी प्रति घंटे की स्पीड में चलेगी। औसत स्पीड 70 की रहेगी।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन दुर्ग से विशाखापट्टनम तक जाएगी। सुबह 6 बजे दुर्ग से रवाना होगी महासमुंद में यह ट्रेन सुबह 7.18 को पहुंचेगी। 7.20 को यह ट्रेन रवाना होगी। ट्रेन 566 किमी की यात्रा को 8 घंटे में पूरा करेगी। वहीं विशाखापट्टम से दुर्ग की ओर जाने वाली ट्रेन महासमुंद में 21.20 बजे पहुंचेगी और 21.25 को रायपुर पहुंचेगी। आगामी दिनों में वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल के बाद ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन के प्रारंभ होने से महासमुंद का ओडिशा के कुछ शहर से भी कनेक्टिविटी मिलेगी।
यह भी पढ़ें

Vande Bharat Train: पटरियों पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानें-ऐसा क्या है इसमें खास…

मिली जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को ट्रायल किया जा सकता है। ट्रायल के बाद ही ट्रेन का संचालन किया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के भूमिपूजन के दिन ही यह जानकारी दी गई थी कि वंदे भारत का स्टापेज महासमुंद में होगा। उसी दिन से लोग ट्रेन के संचालन का इंतजार कर रहे हैं। रेलवे के पीआरओ ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज महासमुंद में भी होगा। दुर्ग से विशाखापट्टनम व विशाखापट्टनम से रायपुर चलाने की तैयारी है।

Vande Bharat: इन स्थानों पर रुकेगी ट्रेन

दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, टिटलागड़, रायगढ़, विजयनगरम, विशाखापट्टनम में रुकेगी। हांलाकि विभिन्न रूटों पर जाने के लिए यात्रियों को कितने रुपए खर्च करने पड़ेंगे, इसकी जानकारी भी आनी शेष है। वंदे भारत ट्रेन को लेकर महासमुंद के यात्री भी उत्सुक हैं।

स्टेशन पर कार्य जारी

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन में निर्माण कार्य जारी है। प्लेटफार्म-एक की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य चल रहा है। इसके अलाव पुराने शेड हटाकर नए (Vande Bharat Express train) शेड भी लगाए जा रहे हैं। निर्माण कार्य चलते पिछले कुछ दिनों से यात्रियों को परेशानी भी हो सकती है।

Vande Bharat: रात्रि के समय रायपुर जाने होगी सुविधा

रात्रि के समय महासमुंद से रायपुर या दुर्ग की ओर जाने के लिए कोई बस नहीं है, ऐसे में वंदे भारत ट्रेन के चलने से रात्रि के समय यात्रियों को रायपुर जाने के लिए वंदे भारत ट्रेन एक अच्छा माध्यम बन जाएगा। शाम सात बजे के बाद महासमुंद रूट पर बस कम ही रायपुर मार्ग में जाती है। ऐसे में वंदे भारत चलने से यात्रियों और महासमुंद में रहकर जॉब करने वाले लोगों को रायपुर पहुंचने के लिए अच्छा माध्यम बन जाएगा।

Hindi News / Mahasamund / Vande Bharat: 15 सितंबर को पीएम मोदी छत्तीसगढ़ को देंगे एक और वंदे भारत की सौगात, इस रूट पर चलेगी ट्रेन, देखें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.