bell-icon-header
महासमुंद

Lok Sabha Election 2024: महासमुंद में कांग्रेस को दिया ओबीसी वोटर्स ने झटका, भाजपा पर जताया विश्वास

Lok Sabha Election 2024: महासमुंद जिले के दो विधानसभा में कांग्रेस के विधायक हैं।

महासमुंदJun 05, 2024 / 07:14 pm

Shrishti Singh

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जातिगत वोटों को साधने भरपुर कोशिश की। उन्हें उम्मीद थी कि ओबीसी वर्ग का वोट जरूर मिलेगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। जिन जगहों पर ओबीसी वोटर ज्यादा हैं, वहां पर भाजपा ने सेंधमारी की। कांग्रेस के उम्मीद के वोट भाजपा के खाते में चले गए।

यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: भाजपा प्रत्याशी ने रायगढ़ में बनाया रिकॉर्ड, सबसे अधिक वोट मार्जिन से की जीत हासिल

यही कारण है कि कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। मतगणना के दौरान राउंडवार मिले मतों को देखकर कांग्रेसियों को भी भरोसा नहीं हो रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। हालांकि, कांग्रेस के प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू के बाहरी होने का फायदा भाजपा को मिला। इस कारण भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी बड़े अंतर से जीत हासिल की। महासमुंद जिले के दो विधानसभा में कांग्रेस के विधायक हैं।

यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: जांजगीर चांपा में 8 विधानसभा में से केवल 3 में कांग्रेस को मिली लीड

यहां भी कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ा। खल्लारी और महासमुंद में ओबीसी वोटर पर कांग्रेस को भरोसा था। लेकिन, यहां पर कांग्रेस को शिकस्त मिली। महासमुंद विधानसभा में साहू समाज के वोटर ज्यादा हैं। कुछ गांव ऐसे भी थे, जिसे कांग्रेसियों का गढ़ माना जाता था। वहां पर भी कांग्रेस को लीड नहीं मिली। भाजपा ने यहां कमाल का प्रदर्शन किया।

Hindi News / Mahasamund / Lok Sabha Election 2024: महासमुंद में कांग्रेस को दिया ओबीसी वोटर्स ने झटका, भाजपा पर जताया विश्वास

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.