bell-icon-header
महासमुंद

KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय में कक्षा तीसरी में चार और 11वीं में सात सीटों के लिए नामांकन 31 तक…

KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय सरायपाली में नामांकन की आखिरी तारीख 31 अगस्त तक की है। यहां कक्षा तीसरी में चार और 11वीं में सात सीटों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों को लेकर जल्द से जल्द पंजीयन करवा सकते हैं।

महासमुंदAug 30, 2024 / 05:32 pm

Laxmi Vishwakarma

KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय सरायपाली में कक्षा तीसरी में चार सीटों एवं 11वीं में 7 सीटों के लिए नामांकन 31 अगस्त इच्छुक पालक पंजीयन करवा सकते हैं। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज व योग्यता के लिए विद्यालय द्वारा सूचना जारी की गई है।

KVS Admission 2024: जानें नामांकन की आखिरी तारीख

विद्यालय से मिली जानकारी अनुसार केंद्रीय विद्यालय संगठन की नामांकन नीतियों में पुन: परिवर्तन की गई है और कक्षाओं की छात्रों सीमा 32 से बढ़कर पुन: 40 कर दी गई है। बढ़े हुई सीट में नामांकन की अवधि 31 अगस्त तक निर्धारित की गई है।
विद्यालय की प्राचार्य सीमा प्रधान ने बताया कि बढ़ी हुई रिक्त सीटों के लिए (KVS Admission 2024) इच्छुक अभ्यर्थी 29 अगस्त से 31 अगस्त के बीच विद्यालय में कार्य अवधि में संपर्क कर पंजीकरण और नामांकन करवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें

CG News: स्कूली बच्चों ने प्रशासन को पढ़ाया पाठ, किया स्टेट हाइवे जाम…

नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज

नामांकन के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन नामांकन नियमावली अनुसार अभिभावकों की सेवा अवधि अनुसार वरियता दी जाएगी एवं अन्य शर्तों का पालन किया जाएगा। (KVS Admission 2024) कक्षा तीसरी में नामांकन के लिए बच्चों का उम्र न्यूनतम 7 साल अधिकतम 9 साल निर्धारित किया गया है।
इसके अलावा आवश्यक दस्तावेजों में जन्म प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, अभ्यर्थी और उसके पालक का निवास प्रमाण पत्र, पालक का सर्विस प्रमाण पत्र, आधार कार्ड पालक और बच्चों का, दो पासपोर्ट साइज का फोटो अभ्यर्थी का और ब्लड ग्रुप रिपोर्ट बच्चे का आवश्यक है।

केवि प्रबंधन ने दी जानकारी

KVS Admission 2024: वहीं 11वीं में विज्ञान संकाय में नामांकन के लिए कक्षा दसवीं का अंक सूची, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पालक एवं बच्चों का, निवास प्रमाण पत्र, सर्विस प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और ब्लड ग्रुप रिपोर्ट अनिवार्य है। इच्छुक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 31 अगस्त 2024 के 12 बजे तक नामांकन करने सूचना जारी किया गया है। जानकारी केवि प्रबंधन ने दी है।

Hindi News / Mahasamund / KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय में कक्षा तीसरी में चार और 11वीं में सात सीटों के लिए नामांकन 31 तक…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.