bell-icon-header
महासमुंद

CG Congress Protest: कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के विरोध में किया धरना, सरकार को दी चेतावनी…

CG Congress Protest: छत्‍तीसगढ़ में बलौदाबाजार हिंसा भड़काने के आरोप जेल में दबं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आग बबूला कांग्रेसियों ने सरकार को चेतावनी दे डाली है।

महासमुंदAug 25, 2024 / 04:23 pm

Laxmi Vishwakarma

CG Congress Protest: महासमुंद कांग्रेस भवन के सामने महासमुंद जिला के कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय की धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि भाजपा सरकार बालौदाबाजार प्रकरण में राजनीतिक द्वेष वा दुर्भावना से कांग्रेस के निर्वाचित विधायक देवेंद्र यादव सहित युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के जिले अध्यक्षों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर विभिन्न धाराओं पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया

CG Congress Protest: धरना प्रदर्शन करने का निर्देश

बता दें कि विधायक के गिरफ्तार किए जाने के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निर्णय अनुसार प्रत्येक जिला में धरना प्रदर्शन करने का निर्देश मिला था। इसके तहत प्रदर्शन किया गया। अपराधियों को भाजपा सरकार के अधिकारी आज तक पकड़ नहीं पाए और निर्दोष कांग्रेसियों के ऊपर दबाव बनाने के लिए बिना सबूत के गिरफ्तारियां की जा रही है।
यह भी पढ़ें

CG Congress Protest: कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन, कोंडागांव पुलिस के साथ झूमा-झटकी, हुई गिरफ्तारी, देखें Video..

कार्यक्रम में ये दिग्गज नेता रहे मौजूद

CG Congress Protest: कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, खल्लारी विधानसभा के विधायक द्वारकाधीश यादव, सरायपाली विधायक चतुरी नंद, पूर्व प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला, छत्तीसगढ़ शासन के बोर्ड उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर, आलोक चंद्राकर, खिलावन बघेल एवं शहर अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शासन के बोर्ड सदस्य अंकित बागबाहरा, नगर पालिका महासमुंद के अध्यक्ष राशि महिलांग, मनोजकांत आदि उपस्थित थे।

यहां देखें इससे संबंधित खबरें

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना

शहर के गांधी चौक स्थित डाटा सेंटर के सामने आयोजित धरना प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- सतनामी समाज के बुलावे पर गए थे भिलाइ नगर विधायक.. यहां पढ़ें पूरी खबर

मैं मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं…हिम्मत है तो कांग्रेस-भाजपा नेताओं का नार्को टेस्ट कराएं

बलौदाबाजार हिंसा मामले में देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है। राजधानी रायपुर में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने CBI जांच की मांग की है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

Hindi News / Mahasamund / CG Congress Protest: कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के विरोध में किया धरना, सरकार को दी चेतावनी…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.