scriptMP Rain: डूब गए नर्मदा नदी के सारे घाट, बरगी बांध का जलस्तर बढ़ा , RED अलर्ट घोषित | MP Rain: All the ghats of Narmada river are submerged, RED alert declared | Patrika News
भोपाल

MP Rain: डूब गए नर्मदा नदी के सारे घाट, बरगी बांध का जलस्तर बढ़ा , RED अलर्ट घोषित

MP Rain: नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर 2 फीट जलस्तर बढ़ गया। मौसम विज्ञानी ने कहा, मानसून ट्रफ बीकानेर, ग्वालियर, सीधी होकर जा रही है। उत्तरी गुजरात में भी ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है।

भोपालJul 25, 2024 / 08:42 am

Astha Awasthi

MP Rain

MP Rain

MP Rain: सावन में मानसून सक्रिय होने के बाद प्रदेश के उत्तर पूर्वी हिस्से में झमाझम बारिश हुई। 24 घंटे में टीकमगढ़ में 10.52 और सागर में साढ़े छह इंच से अधिक बारिश हुई। कटनी, सागर और टीकमगढ़ में बाढ़ जैसे हाल हो गए। लोगों का रेस्क्यू करना पड़ा। उमरिया, जबलपुर में पौन इंच बारिश हुई। जबलपुर संभाग में भारी बारिश से नर्मदा समेत सहायक नदियां उफान पर हैं। जबलपुर में नर्मदा के सभी घाट डूब गए।

ये भी पढ़ें: IMD Alert: चक्रवातीय घेरा एक्टिव….24 जिलों में तूफानी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी


बरगी बांध का जलस्तर दो मीटर से ज्यादा बढ़ा। नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर 2 फीट जलस्तर बढ़ गया। मौसम विज्ञानी ने कहा, मानसून ट्रफ बीकानेर, ग्वालियर, सीधी होकर जा रही है। उत्तरी गुजरात में भी ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इससे पूर्वी मप्र में तेज बारिश की स्थिति बन सकती है, गुरुवार के बाद बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आ सकती है।

9% बढ़ गया बारिश का आकड़ा

एक सप्ताह की बारिश से प्रदेश में बारिश का आंकड़ा लगभग बराबर हो गया। एक सप्ताह पहले प्रदेश में बारिश सामान्य से 7 फीसदी कम थी, जो अब सामान्य पर पहुंच गई है, आगे बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है, इससे प्रदेशभर में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

घर में फंसा बुजुर्ग दंपती

सागर जिले के बेरखेड़ी गोपाल में खेत में बने घर में बुजुर्ग राजेंद्र यादव व पत्नी मुन्नी नदी में बाढ़ से घिर गए। दंपती को सुरक्षित बाहर निकाला। बीना में बिल्धव गांव में पानी से भारी नुकसान हुआ। यहां भी रेस्क्यू करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: IMD Alert: 34 घंटे हो सकती है रिकॉर्ड तोड़ बारिश, चेतावनी जारी, घरों से बाहर न निकलें

बेतवा का जल स्तर बढ़ा

विदिशा में सुबह से रात तक रुक रुक कर रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। इससे मौसम में ठंडक घुल गई और अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री पर आ गया। वहीं बुधवार की सुबह जिले में 28.3 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। वहीं भदभदा से आ रहे पानी के कारण बेतवा का जल स्तर तेजी से बढ़ता नजर आया। चरणतीर्थ मंदिरों की ओर जाने वाले दोनों ओर के पैदल पुल बुधवार को भी पानी में डूबे रहे, उनका जल स्तर लगातार बढ़ रहा था। जिले में इस वर्ष अब तक 422.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज हो चुकी है।
बुधवार को 28.3 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। अधीक्षक भू-अभिलेख कृष्णा रावत ने बताया कि जिले की तहसीलो में स्थापित वर्षामापी यंत्रो पर 24 जुलाई की सुबह आठ बजे दर्ज हुई वर्षा के अनुसार विदिशा में 17 मिमी, बासौदा 30.4 मिमी, कुरवाई में 30.4 मिमी, सिरोंज में 16 मिमी, लटेरी में 21.5 मिमी, ग्यारसपुर में 52, गुलाबगंज में 28 मिमी, नटेरन में 36 मिमी, शमशाबाद में 15.5 मिमी तथा पठारी तहसील में 36 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
वहीं जिले की तहसीलों में अब तक दर्ज हुई वर्षा के अनुसार विदिशा में 525 मिमी, बासौदा में 293.4 मिमी, कुरवाई में 488.6 मिमी, सिरोंज में 329 मिमी, लटेरी में 542.1 मिमी, ग्यारसपुर में 400 मिमी, गुलाबगंज में 304 मिमी, नटेरन में 416 मिमी, शमशाबाद में 370.2 मिमी तथा पठारी तहसील में 556 मिमी वर्षा दर्ज हो चुकी है।

Hindi News/ Bhopal / MP Rain: डूब गए नर्मदा नदी के सारे घाट, बरगी बांध का जलस्तर बढ़ा , RED अलर्ट घोषित

ट्रेंडिंग वीडियो