bell-icon-header
लखनऊ

जानिए – ये हैैं सीएम योगी आदित्यनाथ के कुछ जरूरी तथ्य

अगर आप उनके बारे में जानना चाहते है तो उनके बारे में कुछ जरूरी तथ्य अवश्य जानें।

लखनऊMar 14, 2018 / 12:03 pm

Mahendra Pratap

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा से ही देश के सबसे ज़्यादा आबादी वाले राज्य यूपी में अपने तीखे भाषणों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। यूपी में भारी मतों से विजय प्राप्त करके भाजपा की तरफ से योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद पर विराजमान हैं। उन्होंने कुछ शुरुआती फैसलों से यूपी राज्य में एक नई ऊर्जा का संचार किया। जिससे आजकल ज्यादा चर्चा में है। यूपी की जनता को भी उनमें एक सशक्त शासन चलाने की उम्मीद दिख रही है। योगी आदित्यनाथ के बारे में कई ऐसी बाते है जो कोई नहीं जानता होगा। अगर आप उनके बारे में जानना चाहते है तो उनके बारे में कुछ जरूरी तथ्य अवश्य जानें।

योगी आदित्यनाथ के बारे में 20 जरूरी बातें

1. योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 में उत्तराखण्ड में हुआ था। योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह बिष्ट है।

2. उनके पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट है जो फॉरेस्ट रेंजर थे।

3. योगी हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं, जो हिन्दू युवाओं का सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह है।

4. योगी स्नातक पास हैं उन्होंने सन् 1992 में गणित विषय से B.sc की डिग्री प्राप्त की है।

5. योगी M.sc की पढ़ाई के दौरान गुरु गोरखनाथ पर शोध करने गोरखपुर गए वहां गोरक्षनाथ पीठ के महन्त अवैद्यनाथ की दृष्टि इन पर पड़ी और सन् 1994 में ये पूर्ण रूप से संन्यासी बन गए ।

6. सन्यासी बनने के बाद इनका नाम अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ रख दिया गया।

7. योगी देश की बारहवीं लोक सभा (1998-99) के सबसे युवा सांसद रहे। योगी आदित्यनाथ 5 बार सांसद रह चुके है। सांसद बनने पर योगी ने संस्कृत में शपथ ली थी।

8. 7 सितम्बर सन् 2008 को योगी आदित्यनाथ पर आजमगढ़ में जानलेवा हिंसक हमला हुआ था। इस हमले में वे बाल-बाल बचे थे।

9. . योगी सीआरपीसी की धारा 151A, 146, 147, 279, 506 के तहत जेल भी जा चुके है।

10. सन् 2005 मेंयोगी आदित्यनाथ कथित तौर पर 1800 ईसाइयों का शुद्धीकरण कर उन्हें हिन्दू धर्म में शामिल करा चुके है।

11. योगी के आदेश पर गोरखनाथ मंदिर में होली और दीपावली भी एक दिन बाद मनाई जाती है।

12. योगी ने बाघ के बच्चे को दूध भी पिलाया है। दूध पिलाते समय की तस्वीरें भी जनता के सामने आ चुकी हैं।

13. योगी आदित्यनाथ 19 मार्च सन् 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। योगी आदित्यनाथ UP के 21वे मुख्यमंत्री है।

14. योगी UP के तीसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री बने है। उनके साथ UP में पहली बार 2 उपमुख्यमंत्री भी बनाए गए हैं।

15. वे अपने बगावती तेवरों के लिए जाने जाते हैं। सन् 2007 के यूपी चुनाव में उन्‍होंने पसंदीदा 100 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट भाजपा को भेजी थी। मांग नहीं मानने पर उनका पार्टी से मतभेद हो गया। बाद में राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के हस्‍तक्षेप से यह विवाद सुलझा।

16. योगी पर दंगा भड़काने और हत्या के प्रयास जैसे 3 केस भी है।

17. सन 2017 के चुनाव में योगी ने करीब 200 से भी ज़्यादा रैलियां की और उसका नतीजा सबके सामने है।

18. योगी का अब तक विवाह नहीं हुआ है। भारत में इस वक़्त 5 अविवाहित CM हैं जिनमें योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं।

19. सूत्रों के मुताबिक योगी की अब तक कुल संपत्ति करीब 72 लाख रुपए है।

20. योगी ने 2018 में यूपी में राज्य का सबसे बड़ा बजट पास किया है। जिसके माध्यम से जनता को कई तरह के लाभ दिए जाएंगे।

Hindi News / Lucknow / जानिए – ये हैैं सीएम योगी आदित्यनाथ के कुछ जरूरी तथ्य

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.