bell-icon-header
लखनऊ

Yamuna Expressway Toll Tax: यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करना हुआ और मंहगा, इतने प्रतिशत बढ़ गया टोल टैक्स

Yamuna Expressway Toll Tax: यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करना और भी महंगा हो गया है। अब टोल चुकाते वक्त और ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। आइए आपको बताते हैं कितनी बढ़ी हैं टोल दरें।

लखनऊSep 26, 2024 / 07:54 pm

Prateek Pandey

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करना हुआ और मंहगा

Yamuna Expressway Toll Tax: यमुना एक्सप्रेसवे से होकर गुजरने वालों को अब पहले से ज्यादा टोल टैक्स चुकाना होगा। टोल टैक्स में बड़ा इजाफा किया गया है। बढ़ाई गई ये दरें शासन के अनुमोदन के बाद लागू हो जाएंगी।

4 प्रतिशत बढ़ गया टोल टैक्स

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों को अब पहले से ज्यादा टोल टैक्स चुकाना होगा। टोल टैक्स में एकमुश्त 4 प्रतिशत का इजाफा कर दिया गया है। टोल बढ़ाने का फैसला यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की गुरुवार को 82वीं बैठक में लिया गया है। जानकारी सामने आई है कि नई दरें 1 अक्टूबर से लागू हो जाएंगी। ढाई साल बाद इस पर टोल टैक्स दरें बढ़ाई गई हैं। उस समय 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी।
यह भी पढ़ें

तिरुपति प्रसादम विवाद के बीच मथुरा के मंदिरों का बड़ा फैसला, नहीं चढ़ेगी मिठाई, अब क्या मिलेगा प्रसाद?

यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह की मानें तो एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का किसानों को 64 प्रतिशत का मुआवजा नहीं दिया जा सका था। बढ़ाई गई दरों से मिलने वाली रकम से किसानों को उनका बचा हुआ मुआवजा भी दिया जाएगा। आपको बता दें कि किसानों के बकाया पैसे का मुद्दा लंबे समय से चला आ रहा है। यमुना सिटी को आधुनिक, स्मार्ट और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की योजना की जा रही है।

Hindi News / Lucknow / Yamuna Expressway Toll Tax: यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करना हुआ और मंहगा, इतने प्रतिशत बढ़ गया टोल टैक्स

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.