bell-icon-header
लखनऊ

राजधानी में चोटी कटवा ने दी दस्तक, पहली घटना के बाद मचा हड़कंप

चोटी कटावा के लखनऊ पहुंचने की उड़ी अफवाह, सामने आया चोटी कटने का पहला मामला।

लखनऊAug 09, 2017 / 09:55 pm

Dhirendra Singh

Choti Cut

लखनऊ. उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में महिलाओं की चोटी काटने की घटानाओं से आतंक मचा हुआ है। महिलाएं चोट कटने की घटनाओं से काफी दहशत में हैं। इसे मामले को लेकर यूपी पुलिस भी हैरान है। इसी बीच राजधानी लखनऊ में चोटी काटने की पहली घटना सामने आने से हड़कंप मच गया है। गोमतीनगर इलाके में परिवार के साथ सो रही महिला की चोटी रात में कट गई। वहीं देर रात हुई इस घटना से परिवार काफी भयभीत हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
गोमती नगर थाना प्रभारी के मुताबिक विजय खण्ड 2/232 में रहने वाले राजू कनौजिया मंगलवार रात को अपने परिवार के साथ सो रहे थे। उनकी पत्नी पूजा भी वहीं सो रही थी। शिकायत के मुताबिक देर रात किसी ने पूजा की चोटी काट दी। घर की छानबीन में कमरे में पूजा की कटी हुई चोटी और उसके पास एक कैंची भी बरामद हुई।
पीड़िता के पति राजू कनौजिया कपड़े प्रेस करने का काम करता है। उसका कहना है कि रात करीब एक बजे घर में बर्तन गिरने की आवाज हुई। इस पर दोनों की नींद खुल गई। इसी दौरान उन्होंने कमरे से एक बिल्ली को भागते हुए देखा। साथ ही देखा कि पूजा की चोटी कटी पड़ी थी। इस घटना से वह बदहवाश होकर चिल्लाने लगी। पीड़ित परिवार ने पुलिस को फौरन इसकी सूचना दी। वहीं पुलिस लखनऊ में हुई इस पहली चोटी कटने की घटना की तफ्तीश में लग गई है।

हाल में ही उत्तर प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह ने चोटी कटने की घटनाओं को लेकर बेवजह अफवाह न फैलाने के लिए कहा था। साथ ही इस तरह के मामलों में गलत सूचना फैलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है। वहीं उन्होंने कहा था कि इस तरह के मामलों में कोई भी कानून को हाथ में न ले।

Hindi News / Lucknow / राजधानी में चोटी कटवा ने दी दस्तक, पहली घटना के बाद मचा हड़कंप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.