bell-icon-header
लखनऊ

पश्चिमी विक्षोभ ने बदला का मौसम, यूपी में सर्दी और कोहरा का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

उत्तरकाशी जिले की हर्षिल घाटी में बर्फबारी शुरू हो गई है। इस सीजन की पहली बर्फबारी से लोगों में खुशी दिखी है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यूपी में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है।

लखनऊDec 13, 2023 / 09:35 am

Anand Shukla

UP Weather Update

उत्तराखंड के हर्षिल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी शुरु हो गई है। घाटी में बर्फ की सफेद चादर में ढक गई है। जिस कारण निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। वहीं, नए साल पर अब पर्यटक भी हर्षिल घाटी में लुत्फ ले सकेंगे।
हर्षिल घाटी में बर्फबारी होने से निचले इलाके में ठंड बढ़ गई है। इसे देखते हुए यूपी के मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड पड़ने पर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड क्षेत्र से लगे इलाकों में ठंड बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही निचले इलाकों में घना कोहरा के साथ अच्छी खासी ठंड पड़ सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों में हल्का कोहरा छाया रहा। राज्य के सभी मंडलों में दिन का तापमान सामान्य रहा। अधिकतम तापमान झांसी में 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 5 डिग्री सेल्सियस रहा।
सात दिनों के आगामी मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने नवीनतम अपडेट में आने वाले सात दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार 12, 13 और 14 दिसंबर को राज्य में बारिश ना होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा हो सकता है, जिससे लोगों को ध्यान रखना होगा।
उसी तरह, 15, 16 और 17 दिसंबर को राज्य के सभी जनपदों में लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम साफ रहेगा और हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। तापमान के दृष्टिकोण से अगर देखा जाए, तो आगामी पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन दिखाई नहीं देगा।
यह भी पढ़ें

Weather Update: 24 घंटे में नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, बर्फीली हवा चलने से गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

Hindi News / Lucknow / पश्चिमी विक्षोभ ने बदला का मौसम, यूपी में सर्दी और कोहरा का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.