आईएमडी ने आज से केरल, माहे और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भी चेतावनी दी है। इसके बाद वर्षा की गतिविधि धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है। मैदानी इलाकों में बढ़ सकती है ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके बाद जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट बर्फबारी और बारिश की संभावना है, जिसके बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।

इन इलाकों में बारिश होने की संभावना
स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों में तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। इसके अलावा तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार और पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।