bell-icon-header
लखनऊ

Weather Update: सिर्फ 2 दिन और बर्दाश्त करनी पड़ेगी गर्मी, इस दिन यूपी में दस्तक देगा मानसून 

Monsoon 2024: यूपी वालों को जल्द ही मिलेगा इस भीषण गर्मी से निजात, बस और दो दिन बर्दाश्त करनी पड़ेगी गर्मी, मौसम विभाग ने दी बड़ी खुशखबरी।

लखनऊJun 24, 2024 / 08:59 pm

Swati Tiwari

यूपी में लोगों को जल्द ही चिलचिलाती धूप और गर्मी से आराम मिलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। भारत के पूर्वोत्तर और दक्षिणी हिस्से में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। 
मानसून मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकतर भागों से होते हुए प्रदेश की दक्षिणी सीमा के काफी करीब पहुंच चुकी है। यूपी में दो से तीन दिनों में मानसून की एंट्री होगी तो वहीं राजधानी दिल्ली में महीने की आखिरी में मानसून दस्तक देगा।

एक-दो दिन और झेलनी पड़ेगी गर्मी

मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 24 और 25 जून को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, इसके बाद गर्मी से निजात मिलना शुरू हो जाएगी। इधर, पूर्वोत्तर के असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 24 और 25 जून और अरुणाचल प्रदेश में 26 जून तक भारी बारिश की संभावनाएं हैं।

आज कैसा रहेगा मौसम

IMD के आधिकारिक हैंडल पर यूपी समेत अलग-अलग राज्यों में बारिश को लेकर जानकारी दी है। इस तस्वीर में बताया गया है कि अगले 3 घंटों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर झमाझम और कभी हल्की बारिश हो सकती है, गरज के साथ छींटे, बिजली चमकने और आंधी तूफान की भी संभावना है। 
 इसी दौरान विदर्भ और उससे सटे उत्तरी तेलंगाना, पूर्वी तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, पूर्वी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कुछ स्थानों बारिश, गरज के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। 

Hindi News / Lucknow / Weather Update: सिर्फ 2 दिन और बर्दाश्त करनी पड़ेगी गर्मी, इस दिन यूपी में दस्तक देगा मानसून 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.