उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव ने आभार व्यक्त किया उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा (DS Mishra) ने खुद ट्वीट कर यूपी राज्य की इस शानदार उपलब्धि की जानकारी दी। दुर्गा शंकर मिश्रा ने आगे लिखा है कि, ये यूपी के लिए गौरव का क्षण है। प्रदेशवासियों की ओर से मैं प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। गुजरात के राजकोट में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से ‘इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव’ कार्यक्रम चल रहा था।
यह भी पढ़े – अयोध्या ‘दीपोत्सव’ 21 अक्टूबर से रामलीला संग होगा शुरू, जानें क्या होगा कार्यक्रम पीएम आवास योजना अर्बन आगरा अव्वल पीएम आवास योजना अर्बन में उत्तर प्रदेश में पूरे देश में आगरा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। आगरा के डीएम नवनीत सिंह चहल ने यह सम्मान प्राप्त किया। उनके साथ नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे तथा परियोजना अधिकारी मुनीश राज स्वरूप को भी सम्मानित किया गया।