bell-icon-header
लखनऊ

UP Madarsa Board Result 2024: यूपी मदरसा बोर्ड का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, ऐसे करें चेक

UP Madarsa Board Result 2024: उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड रिजल्ट आज आलिम, फाजिल, कालिम, मुंशी और मौलवी का रिजल्ट जारी कर सकता है। यहां देखें चेक करने का तरीका…

लखनऊMay 30, 2024 / 02:58 pm

Sanjana Singh

UP Madarsa Board Result 2024

UP Madarsa Board Result 2024: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड आज यानी 30 मई, 2024 को मोलवी, आलिम और फाजिल और दूसरे पाठ्यक्रमों का रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर देख सकते हैं।
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड (यूपीबीएमई) मदरसा बोर्ड परीक्षाओं की देखरेख करता है जो मुंशी (माध्यमिक फारसी), मौलवी (माध्यमिक अरबी), आलिम (वरिष्ठ माध्यमिक फारसी/अरबी), कामिल (फ़ारसी/अरबी, प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष), और फाजिल (प्रथम और द्वितीय वर्ष) सहित विभिन्न स्तरों पर इस्लामी ज्ञान का मूल्यांकन करते हैं।

यूपी बोर्ड मदरसा रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें 

चरण 1: अधिकृत वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर जाकर मदरसा बोर्ड परिणाम का लिंक देखें।

चरण 3: UP Madarsa Result Link 2024 के लिंक पर जाकर अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 4: लॉगिन करने के बाद आपके परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएंगे।

चरण 5: यहां से आप अपना रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Hindi News / Lucknow / UP Madarsa Board Result 2024: यूपी मदरसा बोर्ड का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, ऐसे करें चेक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.