पश्चिमी विक्षोभ नए रूप में सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर नए रूप में सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र प्रदेश से सटे राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में बना हुआ है। एक अन्य एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तमिलनाडु तट के पास दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। इसका असर प्रदेश के मौसम में भी देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें
रेलवे ट्रैक में फंसा मासूम का पैर, पिता चीखता रहा, ऊपर से गुजर गई ट्रेन और फिर..
तापमान में फिर देखने को मिलेगा बदलावआंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के मुताबिक रविवार को पश्चिमी यूपी के दस जनपदों में बारिश के आसार हैं, इससे तापमान में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ पश्चिमी हवाओं का भी मौसम में असर देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से प्रदेश में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें
जीरो फिगर के चक्कर में ये क्या कर रही लड़कियां?, जारी की गई चेतावनी
न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावनाआंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। लखनऊ के मौसम में बदलाव जारी है। रविवार को 17 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलने की संभावना है।
इसके साथ ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। प्रदेश में नोएडा में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे इजाफा होगा। बीच में बारिश की स्थिति से राहत मिलेगी।