scriptUP Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, ‘लू’ वाली गर्मी के लिए हो जाइए तैयार, 40 से अधिक रहेगा तापमान | temperature will go uttar pradesh to in next few days | Patrika News
लखनऊ

UP Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, ‘लू’ वाली गर्मी के लिए हो जाइए तैयार, 40 से अधिक रहेगा तापमान

मौसम विभाग ने कहा है कि कल यानी 23 से 25 अप्रैल तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ‘लू’ चलने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक ही रहेगा। इस बीच लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊApr 22, 2022 / 02:11 pm

Jyoti Singh

UP Weather Report: इस समय पूरे उत्तर प्रदेश में गर्मी ने सभी का हाल बेहाल कर रखा है। इस बीच गुरूवार को पश्चिमी विक्षोभ के आने से मौसम के मिजाज में कुछ असर देखने को जरूर मिला था। कुछ जगहों पर बादल की बजह से तेज धूप नहीं निकल तो वहीं कुछ जगहों पर हल्की बूंदा-बांदी भी हुई। लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर मौसम ने अपना तेवर दिखा दिया। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक और चेतावनी दी है, जिसके मुताबिक, कल यानी 23 से 25 अप्रैल तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ‘लू’ चलने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक ही रहेगा।
राजधानी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में है। वहीं शुक्रवार को यूपी के बड़े जिलों में मौसम के कई रंग देखने को मिलेंगे। बात करें राजधानी कि तो लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा। हालांकि वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 177 दर्ज किया गया है।
इन शहरों में कैसा होगा मौसम, जानिए

प्रयागराज में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां भी मौसम साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 58 रिकॉर्ड किया गया है। वहीं वाराणसी में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। लखनऊ की तरह यहां भी मौसम साफ रहने का अनुमान है। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 77 है। इसके अलावा कानपुर में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा और वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 143 है।
अयोध्या, मेरठ और आगरा का हाल

अयोध्या में अधिकतम तापमान 43.6 और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तेज धूप निकलेगी। वायु गुणवत्ता सूचकांक 85 दर्ज किया गया है और ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है। वहीं मेरठ में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘खराब’ श्रेणी में 272 दर्ज किया गया है। इसके अलावा आगरा में अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां भी मौसम साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 140 दर्ज किया गया है।

Hindi News/ Lucknow / UP Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, ‘लू’ वाली गर्मी के लिए हो जाइए तैयार, 40 से अधिक रहेगा तापमान

ट्रेंडिंग वीडियो