सपा को 25 साल बाद मिली ऐसी सफलता
यूपी में अखिलेश यादव की सपा ने 37 सीटों पर बढ़त कायम की है। अगर रुझान नतीजों में बदल जाते हैं तो 25 साल बाद यह अखिलेश का सबसे अच्छा प्रदर्शन साबित होगा। समाजवादी पार्टी ने इससे पहले 1999 के आम चुनावों में 41 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी, फिर साल 2004 में सपा के 36 सासंद और 2009 में 23 सासंद जीते थे। इसके बाद 2014 और 2019 में बीजेपी की लहर में सपा के खाते में सिर्फ 5 सीटें ही आई थीं। ऐसे में इस बार अगर सपा को 37 सीटें मिलती हैं तो यह अखिलेश यादव की बड़ी सफलता होगी। यह भी पढ़ें