लखनऊ

NEET मामले में यूपी के ‘दो लड़के’ आए साथ, अखिलेश बोले- पेपर लीक BJP की बड़ी हार

NEET Paper Leak Case: NEET परीक्षा मुद्दे पर संसद में राहुल गांधी के मुद्दा उठाने के बाद सदन को सोमवार तक स्थगित कर दिया गया। इस मुद्दे पर राहुल गांधी को अखिलेश यादव का साथ मिला है।

लखनऊJun 28, 2024 / 03:45 pm

Sanjana Singh

NEET Paper Leak Case

NEET Paper Leak Case: लोकसभा में आज रायबरेली सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक से जुड़े मामलों पर चर्चा की मांग की। उन्होंने कहा कि विपक्ष युवाओं से जुड़े इस विषय पर चर्चा करना चाहता है और पीएम मोदी को इसमें भाग लेना चाहिए। इस मामले पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर राहुल गांधी का समर्थन किया है।

‘भाजपा ने तोड़ा सवा करोड़ लोगों का विश्वास’

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “NEET की परीक्षा से केवल एक कैंडिडेट ही नहीं, उनके माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी जैसे एक परिवार के अनेक लोगों की उम्मीदें जुड़ी होती हैं। एक परिवार से औसतन 5 लोग भी जोड़े जाएं तो लगभग सवा करोड़ लोगों की आशा और विश्वास को ठेस पहुँची है। ये भाजपा की सबसे बड़ी हार है कि उन्होंने देश को निराशा के अंधेरे में ढकेल दिया है। ये सवा करोड़ लोग आगामी चुनाव में भाजपा के मुक़ाबले सवा साबित होंगे। जो पहले से परीक्षा लीक में बदनाम है और जिसका स्टिंग ऑपरेशन सरेआम है… फिर देर किस बात की? ये सब का विकास नहीं, ठग का विकास है।”

अखिलेश यादव ने भाजपा से किया आग्रह

अखिलेश यादव ने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा, “NEET की परीक्षा को NEAT & CLEAN रखिए। भाजपा सरकार से आग्रह है: बच्चों और देश के स्वास्थ्य के भविष्य के लिए ली जाने वाली परीक्षा को भाजपाई भ्रष्टाचार से मुक्त रखिए।”

Hindi News / Lucknow / NEET मामले में यूपी के ‘दो लड़के’ आए साथ, अखिलेश बोले- पेपर लीक BJP की बड़ी हार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.