bell-icon-header
लखनऊ

केदारनाथ मार्ग पर दरका पहाड़:चार श्रद्धालु मलबे में जिंदा दफन, शव बरामद

Major accident on Kedarnath road:उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर सोनप्रयाग में देर शाम एक विशालकाय पहाड़ दरकने से चार श्रद्धालु जिंदा ही मलबे में दफन हो गए। एनडीआरएफ और एसडीआरफ ने रेस्क्यू करते हुए चारों शव बरामद कर लिए हैं। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

लखनऊSep 10, 2024 / 10:23 am

Naveen Bhatt

केदारनाथ मार्ग पर पहाड़ दरकने से चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई

Major accident on Kedarnath road:उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है। सोमवार देर शाम केदारनाथ से लौट रहे छह यात्री सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के समीप भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर व मलबे में फंस गए। इससे मौके पर पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एसआई आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया था। रेस्क्यू के दौरान एक शव बरामद किया गया, जिसकी शिनाख्त गोपाल (50 ) पुत्र भक्तराम, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। आज सुबह भी रेस्क्यू के दौरान टीमों ने मलबे में दफन तीन और शव बरामद किए हैं। इसके अलावा हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

अचानक दरका पहाड़

जीवछ तिवारी पुत्र रामचरित्र, मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह और छगन लाल पुत्र भक्तरामन घायल हो गए, जिन्हें सोनप्रयाग पहुंचाया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सोनप्रयाग बाजार से लगभग एक किमी आगे भूस्खलन जोन में पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने से वह फंस गए थे। क्षेत्र में अन्य यात्रियों की होने की संभावना को देखते हुए खोजबीन की जा रही थी, जिसमें आज तीन शव बरामद हुए हैं।

Hindi News / Lucknow / केदारनाथ मार्ग पर दरका पहाड़:चार श्रद्धालु मलबे में जिंदा दफन, शव बरामद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.