bell-icon-header
लखनऊ

Heatwave: गर्मी से लोग हुए बेहाल,ना रातों को नींद ना ही दिन को चैन

मौसम ने किया बेहाल अभी और गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया हैं सबको सुरक्षित स्थान और घर से निकलते समय विशेष सावधानी रखने की अपील की हैं।

लखनऊMay 26, 2024 / 09:13 am

Ritesh Singh

Weather

UP Heatwave Report: लखनऊ में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक) और रात का तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया है। दिन का तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि रात का तापमान भी 31 डिग्री को पार कर गया है, जिससे रात में भी पसीना नहीं सूख रहा।
यह भी पढ़ें

Crime in UP : पूर्व आईएएस की पत्नी की हत्या, चेंजिंग रूम में मिला शव, गले में लिपटा था अंगौछा

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह में गर्मी और बढ़ेगी और दिन में लू चलने की संभावना है। रात का तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जा रही है और जरूरी होने पर ही 11 बजे के बाद घर से बाहर निकलने की चेतावनी दी गई है।
यह भी पढ़ें

Bada Mangal: भंडारे करवाने से पहले पुलिस को दे जानकारी नहीं तो पड़ेगा जुर्माना

शुक्रवार से गर्मी ने फिर से प्रचंड रूप ले लिया है। लखनऊ का तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन यह 44 डिग्री सेल्सियस के समान महसूस हो रहा है। सड़कें इतनी गर्म हो गई हैं कि दोपहर में पिघलने की स्थिति में आ गईं। लोग घरों और ऑफिसों में छांव में रहने को मजबूर हैं। पशु-पक्षी भी छांव की तलाश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें

Phalodi Satta Bazar: छठे चरण के मतदान की भविष्यवाणी

दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर वही लोग नजर आ रहे थे जिन्हें बाहर जाना बहुत जरूरी था। दोपहर 2 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा छा गया था। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग अधिकतर समय घरों के अंदर ही बिता रहे हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Lucknow / Heatwave: गर्मी से लोग हुए बेहाल,ना रातों को नींद ना ही दिन को चैन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.