bell-icon-header
लखनऊ

लोकसभा चुनाव 2024: सपा-RLD में इस सीट को लेकर फंसा पेंच, जानें पूरा मामला

पश्चिमी यूपी में सपा और आरएलडी ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है। आरएलडी सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन एक सीट को लेकर अभी भी मामला फंसा हुआ है।

लखनऊJan 20, 2024 / 02:07 pm

Aman Kumar Pandey

Lucknow: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो गया है। जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी पश्चिमी यूपी की सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों दलों ने उम्मीदवारों को लेकर भी मंथन किया। लेकिन अभी भी मुजफ्फरनगर सीट को लेकर दोनों पार्टी के बीच पेंच फँसा हुआ है।
यह भी पढ़े: SP-RLD के बीच सीट फार्मूले पर बनी बात, जयंत के खाते में पश्चिम यूपी की 7 सीट

आरएलडी के सिंबल पर सपा के तीन कैंडिडेट
आरएलडी पश्चिम यूपी की सात सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इनमें मथुरा, बागपत,मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा और कैराना की सीटें शामिल हैं। लेकिन तीन सीटों पर सपा का प्रत्याशी आरएलडी के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। दोनों पार्टी इस पर सहमत हैं। लेकिन मुजफ्फरनगर सीट पर अभी भी अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। सपा यहां भी आरएलडी ( नल ) के सिंबल पर अपना उम्मीदवार उतारना चाहती है।
मुजफ्फरनगर सीट पर फंसा पेंच
19 जनवरी को अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच इन सीटों और उम्मीदवारों को लेकर भी चर्चा हुई। कैराना, बागपत और मथुरा सीट आरएलडी के हिस्से में जा सकती है। कैराना सीट पर चुनाव चिन्ह रालोद का लेकिन कैंडिडेट सपा का होगा। सपा मुजफ्फरनगर में भी अपना प्रत्याशी उतारना चाहती है। लेकिन आरएलडी इस पर राजी नहीं है। इसी बात को लेकर दोनों दलों में अभी भी मामला फंसा है।

Hindi News / Lucknow / लोकसभा चुनाव 2024: सपा-RLD में इस सीट को लेकर फंसा पेंच, जानें पूरा मामला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.