bell-icon-header
लखनऊ

मौसम में बदलाव: आज से ठंडी और शुष्क हवा, दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की कमी का अनुमान

Cold Weathe: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से लखीमपुर, सीतापुर ,हरदोई, लखनऊ सहित कई जिलों में ठंडी हवाएं और घने कोहरे की छाई चादर, मौसम विभाग अलर्ट।

लखनऊDec 11, 2023 / 09:21 am

Ritesh Singh

UP Weather Update

Cold Weathe Update: मौसम विभाग के अनुसार इस साल पिछले साल की तुलना में ठंड ज्यादा होने का अनुमान है। मौसम विज्ञानी अतुल सिंह ने बताया कि ठंडी और शुष्क हवा के कारण तापमान में और गिरावट होने की संभावना है, मौसम साफ होने के साथ ही ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री पर पहुंच गया है। आने वाले दिनों में पारा और लुढ़केगा। तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान, लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा
10 और 11 दिसंबर को भारत मौसम विज्ञान के माध्यम से पांच राज्यों के अलग-अलग क्षेत्र में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। जहां पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई जा रही है। वहीं बिहार के कुछ हिस्सों में भी ऐसा ही हाल रहेगा। आईएमडी के अनुसार 10 और 11 दिसंबर को उत्तरी मध्य प्रदेश, उप हिमालय, पश्चिम बंगाल , सिक्किम, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने की आशंका जताई है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार और पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।
बंगाल की खाड़ी में उत्तर पूर्वी हवाएं तेज होगी

अरब सागर में बना है निम्न दबाव। कई राज्यों में फिर बारिश

. इस साल अरब सागर में दो तथा बंगाल की खाड़ी में चार समुद्री तूफान बन चुके हैं।
. समुद्री तूफान बिपरजोय गुजरात के ऊपर तथा मिचोंग ने आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दी।

. अरब सागर में बना समुद्री तूफान तेज उत्तर पश्चिम दिशा में भारत से दूर चला गया। बंगाल की खाड़ी में बने तूफान मोखा, हामुन और मिधीली ने भी भारत में तबाही नहीं मचाई।
. बंगाल की खाड़ी में उत्तर पूर्वी हवाएं तेज होगी तथा दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी।

. अरब सागर में बना लो प्रेशर लक्षद्वीप में भारी बारिश दे सकता है। उत्तर पूर्वी राज्यों में हल्की बारिश होगी शेष भारत का मौसम शुष्क रहेगा।

Hindi News / Lucknow / मौसम में बदलाव: आज से ठंडी और शुष्क हवा, दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की कमी का अनुमान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.