मोहम्मद दानिश के अनुसार यूपी के कई जिलों में शनिवार और रविवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे भी जा सकता है। इसके साथ मुजफ्फरनगर में 7 डिग्री सेल्सियस के आस पास, बरेली में 6से 7 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में भी 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जा सकता है।
वहीं गोरखपुर, गाजियाबाद, बुलंदशहर और वाराणसी में 10 डिग्री सेल्सियस जबकि कानपुर, बिजनौर और हमीरपुर में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। तराई क्षेत्र वाले जिलों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस या उसके नीके जाने की संभावना है।
IMD लखनऊ के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुल 45 जिलों में कोहरा विजिबिलिटी कम कर देगा। साथ ही साथ और ज्यादा गलन बढ़ने की संभावना भी जताई गई है। विजिबिलिटी कम होने के कारण रात में वाहन चलाने में भी समस्या आ सकती है। इसलिए रात में घर से बाहर निकलने वाले लोगों को और एहतियात बरतने की आवश्यकता है। वाहनों में पर्याप्त विजिबिलिटी के लिए आवश्यक तैयारी के बाद ही घर से बाहर निकलें। गाड़ी की रफ्तार भी ऐसे मौसम में कम रखनी चाहिए।