लखनऊ

Hathras Stampede: मैनपुरी के रामकुटी आश्रम में है भोले बाबा, आधी रात को पहुंचे पुलिस अधिकारी, किया जाएगा गिरफ्तार

यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 100 से भी ज्यादा लोगों की जान चली गई। घटना के बाद भोले बाबा वहां से भरार हो गया। देर रात उसके मैनपुरी कुटी पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए।

लखनऊJul 02, 2024 / 11:57 pm

Krishna Rai

Hathras Case: हाथरस में हुई घटना को लेकर पूरा प्रदेश शोक में डूबा है। सैकड़ों मृतकों और घायलों के परिजन चीख पुकार कर रहे हैं। घटना के बाद सत्संग करने वाला भोले बाबा मौके से फरार हो गया। सूचना थी कि वह हाथरस से जाकर अपने मैनपुरी में स्थित रामकुटी में रूका था।
वहीं देर रात उसके शिवकुटी आश्रम में भी श्रध्दालुओं और समर्थकों की भीड़ जुटी रही। स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों द्वारा बाबा को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। इसी बीच बाबा के मैनपुरी में स्थित शिवकुटी आश्रम में पुलिस अधिकारी भी पहुंचने लगे। चर्चा थी कि बाबा को यहां से गिरफ्तार किया जा सकता है। रात में करीब पौन १२ बजे तक पुलिस की कई गाडिय़ां वहां पहुंच चुकी हैं। जिसमें एक सीओ के अलावा अन्य अधिकारियों की गाड़ी में भारी पुलिस बल मौजूद है।
इस स्थिति को देख कर लोगों के मन में अभी सिर्फ यही सवाल चल रहा था कि क्या पुलिस भोले बाबा को गिरफ्तार करेगी या जांच पूरी होने तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। हालाकि यह आगे स्पष्ट होगा कि पुलिस अगली कार्रवाई क्या करेगी। जबकि इसी मामले को लेकर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज सिंह मौके पर ही कैंप किए हैं।

Hindi News / Lucknow / Hathras Stampede: मैनपुरी के रामकुटी आश्रम में है भोले बाबा, आधी रात को पहुंचे पुलिस अधिकारी, किया जाएगा गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.