bell-icon-header
लखनऊ

Hajj 2023: UP से इस साल रिकॉर्ड संख्या में जाएंगे हाजी, मोहसिन रजा ने स्मृति ईरानी को कहा शुक्रिया

उत्तर प्रदेश से इस साल 30 हजार मुस्लिम हज करने सउदी अरब जाएंगे।

लखनऊJan 11, 2023 / 10:16 pm

Ankur Pratap Singh

हज यात्रा के लिए भारत को इस साल 1.75 लाख का कोटा मिला है। इसमें से सबसे ज्यादा करीब 30 हजार हज यात्री उत्तर प्रदेश से जाएंगे। यूपी हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा ने इसकी जानकारी दी है। रजा ने इसके लिए केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी कोे धन्यवाद कहा है।
रजा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास का है। मोदी के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश कीॉ योगी आदित्यनाथ सरकार इस साल भी हज यात्रा के लिए सभी जरूरी इंतजाम करेगी।
1.75L भारतीय 2023 में करेंगे हज
भारतीयों का हज कोटा साल 2023 के लिए 1,75,025 निर्धारित किया गया है। सऊदी अरब ने इस साल के लिए भारत का हज कोटा बढ़ाया है। ये इतिहास में सबसे अधिक है। इससे पहलवे 2019 में 1.4 लाख तीर्थयात्रियों ने हज यात्रा की थी।
मोदी सरकार ने जारी किया हज कोटा
साल 2023 के लिए भारत से करीब पौने 2 लाख हजयात्रियों का कोटा तय हुआ है। इसमें मोदी सरकार ने हर राज्य को अलग-अलग कोटा अलॉट किया है।
भारत सरकार हज यात्रा और हजयात्रियों के लिए हर साल हज पॉलिसी भी जारी करती है। इसके तहत यात्रियों को हज यात्रा से जुड़े नियम कायदे बताए जाते हैं। ताकि वहां जाकर कोई हाजी किसी परेशानी में ना घिर जाए।

Hindi News / Lucknow / Hajj 2023: UP से इस साल रिकॉर्ड संख्या में जाएंगे हाजी, मोहसिन रजा ने स्मृति ईरानी को कहा शुक्रिया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.